Guru Gochar: मार्च में शनि-गुरु का गोचर इन 4 राशियों को दिलाएगा मनचाहा लाभ

jyotish tips, shani gochar, guru gochar, surya gochar,
विज्ञापन

Guru Gochar: ज्योतिष की दृष्टि से मार्च माह बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। इस माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह गोचर कर मौजूदा राशि छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 17 जनवरी से अस्त हुआ शनि भी उदय होगा। जबकि देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ग्रहों की यह उथल-पुथल सभी राशियों की लाइफ में जबरदस्त हलचल मचा देगी। हालांकि यह 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। जानिए इन चार राशियों के बारे में

Advertisment

ग्रहों के गोचर से इन 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा (Guru Gochar)

वृषभ राशि

जिन लोगों की राशि वृषभ हैं, उनके लिए मार्च माह कई बड़े सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। खासतौर पर 15 मार्च के बाद से समय उनके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। उन्हें कॅरियर में भी सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, शत्रु भी परास्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

गुरु का गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ रहने वाला है। देवगुरु के कारण इनका मानसिक तनाव दूर होगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। परिवार और जीवनसाथी के सहयोग से कोई मांगलिक कार्य होगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे जिससे बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लिए इस माह होने वाला शनि का उदय अच्छा लाभ देगा। वे अपनी मेहनत और काबिलियत से जो चाहेंगे, वही पा लेंगे। यदि प्राइवेट जॉब करते हैं तो उन्हें प्रमोशन मिल सकता है, दूसरी बढ़िया नौकरी भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक सुख बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

ग्रहों का गोचर आपकी किसी बड़ी समस्या को सुलझाएगा। आप अपनी व्यक्तिगत लाइफ में भी सफलता के नए आयाम हासिल करेंगे। व्यापार का नए क्षेत्रों में विस्तार होगा, किसी नए कार्य को भी आरंभ कर सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ