Holi Ke Upay: प्राचीन धर्म ग्रंथों के अनुसार होली और दीवाली को तंत्र, मंत्र के लिए बहुत ही खास अवसर माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन बहुत से तांत्रिक, मांत्रिक और साधक अपने-अपने तरीके से साधनाएं करते हैं और सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार होली पर यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो असाध्य बीमारियों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। इस बार होली (Holi 2023) का पर्व 8 मार्च 2023 को आ रहा है। आप भी इस दिन इन उपायों को करके अपनी पीड़ा और रोग से मुक्त हो सकते हैं। जानिए होली के उपायों के बारे में

विज्ञापन

रोग दूर करने के लिए आजमाएं होली के ये टोटके (Holi Ke Upay)

बीमारियों के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए

कई बार बीमारियां हमें इतना अधिक परेशान कर देती हैं कि हर जगह नुकसान उठाना पड़ता है। दवाईयों और इलाज के खर्चें में ही लोग कंगाल हो जाते हैं। इस स्थिति में होली के दिन मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें। जप के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार पशुओं को चारा खिलाएं। साथ ही गरीबों को भोजन दान करें। इस उपाय को करने से इनकम के नए सोर्स बनने लगते हैं।

विज्ञापन

बार बार होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए

यदि घर में किसी सदस्य की बार-बार तबियत खराब हो जाती हो तो होली का यह उपाय करना चाहिए। इस उपाय में होली के दिन एक बिना कटा पान, दो लाल गुलाब तथा बताशे लेकर रोगी के शरीर पर 31 बार घुमाना चाहिए। इसके बाद बिना बोले इसे किसी चौराहे पर रख दें। इस प्रयोग को सुबह सूर्योदय के पहले करना चाहिए। ऐसा करते ही रोगी का रोग दूर भागने लगता है।

विज्ञापन

असाध्य बीमारियों के लिए (Holi Ke Totke)

कई बार ऐसी बीमारी हो जाती हो जो काफी प्रयासों के बाद भी सही नहीं होती। इस स्थिति में होली के दिन एक ताजा नींबू लेकर बीमार व्यक्ति पर से 7 बार उतारा करें। इस नींबू को दो अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें। इस प्रयोग से मरीज ठीक होने लगेगा। यह प्रयोग शाम के समय करना होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ