शनि अपनी राशि में हुए उदय, इन 6 राशियों के लिए रहेंगे शुभ, खरीद सकते हैं नई गाड़ी और प्रॉपर्टी

Kaalchakra, Pandit Suresh Pandey, Jyotish tips, tula rashi, shani gochar, shani ke upay
विज्ञापन

Shani Gochar: सोमवार 6 मार्च, 2023 को न्याय के देवता शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में उदय हो गए हैं। वह लगभग एक माह पहले 30 जनवरी 2023 को कुंभ में ही अस्त हो गया था। ऐसे में सभी राशियों के लिए कुछ हद तक बुरा समय शुरू हो गया था।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार अब शनि के उदय होने से उनके नेगेटिव इफेक्ट्स में कमी आएगी। अधिकतर राशियों के लिए यह ठीक रहेगा। परन्तु कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में

विज्ञापन

इन 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा शनि का गोचर (Shani Gochar)

वृषभ राशि

किसी पुराने निवेश के चलते लाभ होगा। कहीं से अचानक पैसा मिलेगा। सरकारी कामकाज से जुड़े सौदों में लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी सब कुछ ठीक रहेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

लंबे समय से इनके जो कार्य अधूरे चल रहे थे, अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ मिलेगी। कॅरियर भी रॉकेट की तरह तेजी से उड़ान भरेगा। अहंकार से दूर रहेंगे तो बहुत आगे तक जाएंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

बिना वजह खर्चा करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। यदि इस एक चीज को छोड़ दें तो बाकी सब अच्छा ही रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। जॉब करने वालों का इंक्रीमेंट हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि का उदय होना कॅरियर के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है जो आने वाले समय में बड़ा लाभ दिलाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ खेल-कूद में मन लगेगा।

मकर राशि

कुंभ में शनि का उदय होना मकर राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। कलीग्स और अधिकारियों के सहयोग से कार्यस्थल पर तरक्की होगी। टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

विदेश में नए संबंध बनेंगे जो आगे चलकर लाभ दिलाएंगे। नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ