Shani Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में शनि कर्मफलदाता और न्याय के देवता हैं. उनका केवल राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन ही नहीं, बल्कि नक्षत्र पद परिवर्तन में होने वाला गोचर भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इसकी वजह यह है कि शनि किसी अन्य ग्रह की तुलना में नक्षत्र पद में लंबे समय तक रहते हैं. हालांकि, शनि इस गोचर असर धीमा होता है, लेकिन यह स्थायी होता है, जो जीवन को न केवल व्यापकता से बल्कि गहराई से प्रभावित करता है, जो करियर, जॉब, बिजनेस, धन, प्रॉपर्टी, इनकम, जिम्मेदारियों और सामाजिक पहचान जैसे कई क्षेत्रों पर गहरा असर डालता है. रुके और अटेक हुए काम बनते हैं. करियर में ग्रोथ के नए मौके मिलते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी राहत मिलती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र गोचर मेहनत, प्लानिंग, बिजनेस, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लाने के योग दर्शा रहा है. जातकों को नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. नई जॉब या इनकम बढ़ाने वाले मौके भी मिलेंगे. यूं तो इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर रहेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन लाभ के साथ करियर में ग्रोथ के मौके मिल सकते हैं?
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल
शनि नक्षत्र गोचर वृषभ राशिफल
शनि का यह नक्षत्र पद गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए धीरे-धीरे बड़े बदलाव ला सकता है. करियर में आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी. वर्क प्लेस पर भरोसेमंद इमेज मजबूत होगी. किसी सीनियर की तरफ से नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट दोबारा जुड़ सकते हैं. रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. फैमिली में लंबे समय से चल रहा तनाव कम होगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग मुश्किल समय में ताकत देगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. निवेश सोच-समझकर करेंगे तो भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है. आपकी धैर्य और अनुशासन की आदत अब बड़ा लाभ दिला सकती है.
शनि नक्षत्र गोचर कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए शनि का यह गोचर नई स्थिरता लेकर आ सकता है. करियर में लंबे समय से चल रही अनिश्चितता खत्म हो सकती है. जॉब में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने के योग हैं. वर्क प्लेस पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. बिजनेस में नई प्लानिंग अच्छा रिजल्ट दे सकती है. इनकम के साथ सेविंग पर भी फोकस बढ़ेगा. किसी सरकारी काम में राहत मिलने की संभावना है. फैमिली में शुभ समाचार मिल सकता है. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से मजबूत होंगे. लव रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. विदेश या लंबी यात्रा से जुड़ा कोई मौका भी मिल सकता है. धैर्य बनाए रखेंगे तो लगातार प्रोग्रेस देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
शनि नक्षत्र गोचर कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए यह समय नई उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है. करियर में आपकी स्किल्स लोगों का ध्यान खींचेंगी. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. किसी पुराने संपर्क से बड़ा अवसर मिल सकता है. धन लाभ के साथ इनकम में स्थिर बढ़ोतरी के योग हैं. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. फैमिली का पूरा सहयोग मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनेगी. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. स्टूडेंट जातकों को इंटरव्यू या एडमिशन में सफलता मिलने के संकेत हैं. आपकी प्लानिंग भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकती है.
शनि नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर मेहनत का मजबूत रिटर्न लेकर आ सकता है. करियर में लंबे समय से अटका अवसर अब मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप की सराहना होगी. नई टीम या नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार के अच्छे मौके बनेंगे. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. फैमिली में रिश्तों की गर्माहट बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर हर फैसले में साथ देंगे. लव रिलेशनशिप में भरोसा और कमिटमेंट मजबूत होगा. फिटनेस और हेल्थ पर दिया गया ध्यान भी अच्छा रिजल्ट देगा. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके करीब रहेगी.
शनि नक्षत्र गोचर मकर राशिफल
मकर राशि के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर सबसे प्रभावशाली समयों में से एक साबित हो सकता है. करियर में नई ऊंचाइयों की शुरुआत हो सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत खुलकर नजर आएगी. सीनियर आपके काम से प्रभावित रहेंगे. प्रमोशन या बड़ी रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. बिजनेस में लंबी अवधि का फायदा देने वाली डील हो सकती है. इनकम के साथ निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सफल हो सकता है. फैमिली में खुशियों का माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. लव रिलेशनशिप में भविष्य की नई प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट जातकों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. अनुशासन और धैर्य इस पूरे समय आपकी सबसे बड़ी ताकत बने रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिखें अगर ये 3 चीजें, तो जल्द मिलते हैं अपार धन और सफलता के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
48 mins agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
19 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines