Shani Gochar 2025: वक्री होने से पहले शनि बदलेंगे अपनी चाल, सभी 12 राशियों पर होगा ये असर

साल 2025 में 13 जुलाई को वक्री होने के बाद शनि 138 दिनों तक वक्री रहेंगे। लेकिन इससे पहले 7 जून, 2025 वे भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। यहां वे 73 दिनों तक विराजमान रहेंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा।

shani-gochar-2025-horoscope

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2025 में शनिदेव कुल 138 दिनों के लिए वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। वे रविवार 13 जुलाई, 2025 की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर वक्री होंगे और फिर शुक्रवार 28 नवंबर, 2025 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। शनि के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

वहीं, वक्री होने से पहले कर्मफल के स्वामी शनिदेव अपने नक्षत्र गोचर की अवस्था में बदलाव करेंगे। गणना के अनुसार, शनिदेव शनिवार 7 जून, 2025 की शाम में 04:45 PM बजे से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र पद में शनि 73 दिनों तक विराजमान रहेंगे और फिर वे इसी नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश कर जाएंगे। शनी के इस नक्षत्र गोचर का सभी 12 राशियों पर असर होगा। आइए, जानते हैं, किस राशि कैसा असर होगा?

विज्ञापन

मेष राशि

इस समय आपको अधिक धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी। कुछ मामलों में रुकावटें आ सकती हैं, खासकर कामकाज या निजी जीवन में। किसी पुराने काम में देरी हो सकती है, लेकिन लगातार प्रयास से धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपके लिए यह गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि

इस समय आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका लाभ आगे जाकर जरूर मिलेगा। जीवन में स्थायित्व की दिशा में कदम बढ़ेंगे। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, और आपको व्यावहारिक सोच अपनानी होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस गोचर के दौरान आप नई दिशा में सोच सकते हैं। कुछ पुराने विश्वास टूट सकते हैं, लेकिन उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। मानसिक रूप से हल्के तनाव संभव हैं, लेकिन सही दिशा में सोच आपको फायदा पहुंचाएगी।

सिंह राशि

आपके लिए यह समय थोड़ा आत्ममंथन का हो सकता है। कुछ रिश्तों या पुराने निर्णयों पर पुनर्विचार की आवश्यकता होगी। फालतू विवादों से दूरी बनाकर रखें और किसी भी बात पर जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से बचें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि का यह गोचर आपके रिश्तों और साझेदारियों पर असर डाल सकता है। समझदारी और धैर्य से काम लें। किसी नई शुरुआत का विचार कर सकते हैं, लेकिन उस पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कदम उठाएं।

तुला राशि

यह समय अपने स्वास्थ्य और दैनिक जीवनशैली पर ध्यान देने का है। कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, अनुशासित रहने पर आप काफी हद तक संतुलन बना पाएंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपके लिए यह गोचर रचनात्मक कार्यों और प्रेम जीवन में स्थिरता ला सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। आत्म-अभिव्यक्ति का अच्छा समय है, लेकिन अहंकार से बचें।

धनु राशि

घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे का समाधान संभव है। घर में बदलाव या मरम्मत की योजनाएं बन सकती हैं। भावनात्मक रूप से स्थिर रहना जरूरी होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

यह समय आपके विचारों में परिपक्वता लाएगा। नई चीज़ें सीखने की इच्छा जागेगी और छोटी यात्राओं का योग बन सकता है। भाई-बहनों से संबंधों में मजबूती आ सकती है। योजनाओं को पूरा करने में धैर्य रखें।

कुंभ राशि

वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि, बचत और निवेश की सही योजना आपको आगे जाकर राहत देगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

यह समय आत्मविकास और आत्म-नियंत्रण का है। आपके भीतर अनुशासन बढ़ेगा और आप गंभीर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता आएगी, लेकिन दूसरों की आलोचना से बचें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ