Shadgrahi Yoga: 29 मार्च से बदलेगा 7 राशियों का भाग्य, मीन राशि में होगी 6 ग्रहों की युति!

Shadgrahi Yoga: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 29 मार्च, 2027 से मीन राशि में 6 ग्रहों की युति बनेगी, जिसे ‘षडग्रही योग’ कहते हैं। ज्योतिषविद इसे ‘ग्रहों का महाकुंभ’ नाम दे रहे हैं। इस शुभ योग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन, इससे 7 राशियों का भाग्य पलटने योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shadagrahi-yoga

Shadgrahi Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह समय-समय पर विभिन्न राशियों में संयोग बनाते हैं, जिनका प्रभाव न केवल मानव जीवन पर पड़ता है बल्कि संपूर्ण विश्व में भी देखा जा सकता है। मार्च 2024 में एक ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जब 6 ग्रह मीन राशि में एकत्रित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस दुर्लभ योग को ‘षडग्रही योग’ (Shadgrahi Yoga) कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विलक्षण और महत्वपूर्ण है। अनेक ज्योतिष विद्वान इसे खास ज्योतिषीय घटना को ‘ग्रहों का महाकुंभ’ का नाम दे रहे हैं, जो उचित प्रतीत हो रहा है, क्योंकि ऐसी घटना कई दशकों के बाद देखने को मिलती है। बताया जा रहा है कि मार्च में लगने वाला ग्रहों का महाकुंभ 57 सालों के बाद बन रहा है।

विज्ञापन

मीन राशि में एकत्र होंगे ये ग्रह

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मार्च के महीने में मीन राशि में ये 6 ग्रह स्थित होकर षडग्रही योग बनाएंगे।

विज्ञापन
  • राहु पहले से ही मीन राशि में स्थित होंगे।
  • 28 जनवरी से शुक्र ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे।
  • 27 फरवरी से बुध में मीन राशि में गोचर करेंगे।
  • 14 मार्च से सूर्य भी राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 28 मार्च को मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा।
  • 29 मार्च को शनि के इस राशि में प्रवेश करने से षडग्रही योग बनेगा।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

षडग्रही योग का ज्योतिष महत्व

षडग्रही योग एक दुर्लभ संयोग है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर व्यापक रूप से पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह बहुत ही शक्तिशाली योग है, क्योंकि इसमें हर ग्रह का प्रभाव दिखाते हैं, जो अलग-अलग फील्ड्स में असरकारी होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि जब 6 ग्रह एक साथ आते हैं तो उनका असर कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोगों के लिए यह योग धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसर लाकर उनकी जिंदगी बदल देने वाला साबित होगा। इस दुर्लभ योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव होने योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

षडग्रही योग का राशियों पर असर

29 मार्च 2024 को मीन राशि में राहु, शुक्र, बुध, सूर्य, चंद्रमा और शनि एक साथ स्थित होने और इससे बने षडग्रही योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इस योग के शुभ असर से 7 राशियों का भाग्य बदल सकता है। इन 7 राशियों के जातकों को विशेष रूप से इस योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा, जिससे धन, करियर और लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

मेष राशि

मीन राशि में 6 राशि के इस शुभ संयोग का प्रभाव मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। करियर में तरक्की से आर्थिक उन्नति होगी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। उच्च पदस्थ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में प्रगति होगी। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे मुनाफा कई गुना बढ़ सकता है। नई साझेदारी या कान्ट्रैक्ट लाभदायक रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक उन्नति, धन लाभ और पारिवारिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और पुराने निवेश से लाभ होगा। यदि नया निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। घर में खुशहाली आएगी और पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा और रिश्ते और भी मधुर बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखना आवश्यक होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग कई शुभ फल लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं, जो नौकरी या व्यापार से संबंधित हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते और मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में भी सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से करियर और व्यापार में उन्नति का रहेगा, यह बड़ी उपलब्धियों का समय साबित हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। नए अनुबंध और समझौतों से व्यापारियों को जबरदस्त लाभ होगा। निवेश करने के लिए यह उपयुक्त समय रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। धन के आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से अत्यंत शुभ रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे आपका जीवन स्थिरता की ओर बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नियमित व्यायाम और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह संयोग जीवन में नई उपलब्धियां लेकर आएगा, करियर में नई ऊंचाइयां आएंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आप नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। नया निवेश करना फायदेमंद रहेगा और रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

इस षडग्रही योग का सबसे अधिक प्रभाव मीन राशि पर ही पड़ेगा और जीवन में बड़ा बदलाव और सफलता मिलने के योग हैं, जिससे इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और किसी नई योजना से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। यह समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकूल रहेगा। ध्यान और योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ