सावन के सोमवार को करें ये उपाय, घर आएगी लक्ष्मी, मिटेंगी सब मुश्किलें
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Sawan Somwar ke Upay: इस वर्ष अधिकमास होने के कारण सावन माह दो आ रहे हैं। श्रावण अधिकमास का पहला सोमवार इस बार 24 जुलाई 2023 को आ रहा है। श्रावण माह के कारण यह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष शुभ माना गया है। इसके साथ ही अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय मानते हुए श्रीहरि की भी आराधना की जाती है। इस प्रकार अधिकमास के सोमवार को एक साथ ही “हर” और “हरि” दोनों की आराधना के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि श्रावण अधिकमास के पहले सोमवार को कैसे शिव पूजा करें।
सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि कर ब्रह्म मुहूर्त में ही पूजा की तैयार कर लें। किसी शिवालय में जाएं तथा वहां पर गणपति सहित शिव परिवार की पूजा करें। उनका जल, दूध, पंचामृत आदि से अभिषेक करें। भगवान शिव को पुष्प, माला, बिल्व पत्र, धूप, दीपक आदि चढ़ाएं। भोग के लिए मौसमी फल अर्पित करें। उनकी आरती उतारें। इस प्रकार सोमवार को शिव पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: