Shani Astrology Prediction: नवग्रहों में शनि एक सबसे शक्तिशाली ग्रह हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, 2027 में शनि ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करेंगे और मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही शनि वर्ष का अंत हो जाएगा, जो लगभग पृथ्वी के 30 वर्षों के बराबर होता हैं. आइए जानते हैं, शनि का यह गोचर क्यों इतना खास और खतरनाक माना जा रहा है?
नीच शनि का क्या मतलब?
वर्ष 2027 में जब मेष राशि में गोचर करेंगे, तो उनकी शक्तियों पर जबरदस्त नेगेटिव असर होगा, क्योंकि मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली मेष राशि में शनि नीच के हो जाते हैं. शनि के नीच होने का मतलब उनकी शक्तियों की घट जाना है. शनि के इस राशि में रहने से व्यक्ति शनि की प्रकृति के विपरीत जल्दबाजी में निर्णय लेता है. पुराने सिस्टम ढहने लगते हैं. नीतियों में कठोरता आ जाती है.
यह भी पढ़ें: Venus Perfume Remedies: ‘लग्जरी लाइफ’ चाहिए? शरीर के इन ‘पल्स पॉइंट्स’ पर लगाएं इत्र, मजबूत होगा शुक्र
रियल एस्टेट और गोल्ड का भाव
मंगल भूमि और शनि निर्माण के कारक हैं. मेष अग्नि तत्व की राशि है, जबकि शनि वायु प्रधान ग्रह हैं. ऐसे में रियल एस्टेट क्षेत्र में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव होगा. दुनिया भर में अनिश्चितता बढ़ेगी. लोग निवेश के सुरक्षित विकल्पों की ओर भागेंगे. इससे सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आ सकता है.
वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा
यह देखा गया है कि जब शनि नीच के होते हैं, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है. शेयर बाजार धड़ाम से गिरता है. बैंकिंग क्षेत्र में संकट बढ़ जाती हैं. बड़े-बड़े लोन की वापसी असंभव हो जाती है. निर्माण कार्य में उत्पादन घट जाता है. मांग में तेजी से इजाफा है. करेंसी की वैल्यू घट जाती है. परिणामस्वरूप वैश्विक मंदी का दौर शुरू हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर
प्राकृतिक आपदाएं और मौसम
वायु और अग्नि तत्व का संयोग मौसम और भूमि के लिए काफी संवेदनशील माना जाता है. इस दौरान भूकंप, आग, सूखा, बाढ़, अति-वृष्टि, हिम स्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं और दुर्घटनाएं अधिक हो सकती हैं. राहत कार्यों में भी परेशानी हो सकती है. इसे उथल-पुथल मच जाती है.
यह भी पढ़ें: Torn Socks Astrology: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं फटे मोजे? ये 3 ग्रह रोक सकते हैं आपका भाग्योदय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines