Torn Socks Astrology: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं फटे मोजे? ये 3 ग्रह रोक सकते हैं आपका भाग्योदय

Torn Socks Astrology: क्या आप भी पहनते हैं फटे मोजे? ज्योतिष अनुसार इससे 3 ग्रह नाराज हो सकते हैं. इसके कारण जीवन में तनाव, संघर्ष और धन संकट बढ़ सकता है.

Torn-Socks-Astrology

Torn Socks Astrology: अक्सर हम लोग फटे मोजे और पुराने बिना साफ जूते पहन लेते हैं और इसे मामूली बात मानते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र, इन दोनों में इसे अच्छा नहीं माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी लापरवाही आपके भाग्य को भी आपके प्रति लापरवाह बना देती है. क्योंकि, इससे 3 ग्रह रुष्ट हो जाते हैं, जिससे जीवन में संघर्ष, तनाव और धन संकट का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं, फटे मोजे पहनने से कौन-से 3 ग्रह नाराज हो जाते हैं और यह अशुभ क्यों है?

विज्ञापन

शनि हो जाते हैं क्रुद्ध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैर गति और कर्म का प्रतीक हैं. वहीं, जूते-चप्पलों का संबंध शनि ग्रह से है. फटे मोजे या टूटे-बिगड़े जूते पहनने से शनि की ऊर्जा असंतुलित हो जाती है. यही कारण है कि इसका डायरेक्ट प्रभाव बनते कामों में अचानक रुकावट के रूप में दिखता है. बेवजह की भागदौड़ हो जाती है और संघर्ष बढ़ जाता है.

विज्ञापन

राहु हो जाते हैं सक्रिय

फटे, गंदे और बेतरतीब वस्त्र में राहु का वास माना गया है. ऐसे कपड़े या मोजे पहनने मात्र से राहु की ऊर्जा तुरंत सक्रिय हो जाती है. ज्योतिष में राहु को भ्रम, अनिश्चितता और अचानक होने वाली नकारात्मक घटनाओं से जुड़ा माना गया है. फटे मोजे पहनने से अचानक इंसान के खर्चे बढ़ जाते हैं. बचत में परेशानी के कारण आखिरकार यह धन संकट उत्पन्न कर देता है.

विज्ञापन

शुक्र होते हैं कमजोर

फटे, पुराने या गंदे कपड़े और मोजे पहनने से शुक्र ग्रह भी कमजोर होने लगते हैं. इससे जीवन में धन-दौलत घटने लगता है. खूब मेहनत के बाद इंसान सुखी नहीं रहता है. उसे काम का सही फल भी नहीं मिलता है. रिश्तों पर भी असर होता है.

विज्ञापन

क्या कहता है वास्तु शास्त्र

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में भी फटे मोजे को दुर्भाग्य का कारण माना गया है. इस शास्त्र के अनुसार, फटे मोजे और कपड़े को घर में रखना भी नहीं चाहिए. क्योंकि, यह सफलता और ‘भाग्योदय’ के रास्ते में रोड़े अटकाती है. इन्हें शनिवार के दिन किसी दान कर देना सबसे उत्तम उपाय माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ