Saptahik Rashifal, 6 to 12 February 2023: इन्हें मिलेगा तरक्की का मौका तो इनके प्रेम और दांपत्य जीवन में समस्या, यहां जानें अपना वीकली होरोस्कोप
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Saptahik Rashifal, 6 to 12 February : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) इस सप्ताह गोचर ग्रह में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला में, बुध धनु में, सूर्य मकर में, शनि तथा शुक्र कुंभ में, गुरु मीन राशि में चलित रहेगा। 6 फरवरी को सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तथा 7 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी दिन शुक्र उत्तर भा नक्षत्र में प्रवेश लेगा। 8 फरवरी को गुरु उभा नक्षत्र में प्रवेश लेगा। बसंत ऋतु है सूर्य उत्तरायण है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोचर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 6 to 12 February) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको साझेदारी व्यापार से लाभ होने की संभावना नहीं के बराबर है। विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा घर में अमन चैन होगा। यात्रा का योग बनेगा। जिनका दूसरा विवाह हो रहा है उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। मानसिक चिंता रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में इतना अधिक सफल नहीं होंगे। और जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। इन्हें विनियोग और प्रतिभूति से लाभ होगा, जबकि पार्टनरशिप से लाभ नहीं होगा। घर में वाहन अथवा आरामदायक सामान का संकलन होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार तथा रोमांस में भी सफलता मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ननिहाल पक्ष में सप्ताह के अंत में अशुभ घटना घटित हो सकती है।
मिथुन लग्न वाले का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और सामान्य लाभ भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा तथा पार्टनरशिप से भी लाभ नहीं होगा। पड़ोसियों से मधुरता बनी रहेगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। जातक की संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग बनेगा।
कर्क लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ की जगह हानि हो सकती है। इनको पार्टनरशिप से लाभ होगा, जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। जातक अथवा संतान को भर्ती परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार तथा रोमांस मे धोखा होने का योग बनेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी कम होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। पार्टनरशिप से भी लाभ होने के आसार। संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कन्या लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय ज्यादा अधिक अच्छा नहीं चलेगा। पार्टनरशिप से फायदा होगा। जो सेवा में हैं उनको सेवा से फायदा होगा। प्रमोशन होगा पद की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा का योग बनेगा। विनियोग और प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार ताथ व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। महिला सहकर्मी से लाभ होगा तथा विदेशी व्यापार का भी प्रस्ताव प्राप्त होगा। किसी संपत्ति को लेकर अपमान होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा का योग। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा थोड़ा कमजोर होगा।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। विदेशी व्यापार में भी लाभ होगा। जबकि पार्टनरशिप में फायदा नहीं होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति में फायदा होगा। जातक के शत्रु बढ़ेंगे तथा नुकसान का भी प्रयास करेंगे। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु लग्न वाले का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा का विचार मन में आएगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी है असफलता मिलेगी। छात्रों के स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा दूसरों का सहयोग करने का विचार आएगा।
मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा और अधिक लाभ भी नहीं होगा। साझेदारी या पार्टनरशिप तथा विनियोग और प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह आपकी यात्रा का योग बनेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक होगा।
कुंभ लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ होगा। जातक की संतान अथवा स्वयं को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा मनमुटाव होगा।
मीन लग्न वालों का व्यापार अच्छा चलेगा और उसका विस्तार भी होगा। साथ ही धन लाभ भी होगा। विनियोग और प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह में लंबी यात्रा का पूर्ण योग बन रहा है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता में थोड़ी समस्या आएगी। प्यार और रोमांस के लिए अच्छा समय। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जातक पेय पदार्थ से बचकर रहें। अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: