Saphala Ekadashi: इस बार सोमवार को है एकादशी, ऐसे करें व्रत और पूजा, इन उपायों से तुरंत मिलेगा लाभ
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Saphala Ekadashi Ke Upay: पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी (जिसे सफला एकादशी भी कहा जाता है) इस बार 19 दिसंबर को आ रही हैं। यह इस वर्ष की अंतिम एकादशी भी होगी। शास्त्रों में इसे भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करने वाला और मोक्ष देने वाली बताया गया है। इस दिन यदि विधिवत पूजा कर भगवान को प्रसन्न कर लिया जाए तो घर में साक्षात लक्ष्मी का वास हो जाता है। जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और एकादशी के उपायों के बारे में
सफला एकादशी तिथि का आरंभ – 19 दिसंबर 2022 को सुबह 3.32 बजे
सफला एकादशी तिथि का समापन – 20 दिसंबर 2022 को सुबह 2.32 बजे
वैसे तो भगवान श्रीहरि की पूजा जिस दिन भी और जिस समय भी की जाए, शुभ ही होती है। फिर भी यदि आप मुहूर्त देखना चाहते हैं तो 19 दिसंबर को सुबह 7.10 से 8.29 बजे तक अमृत के चौघड़िया में तथा इसके बाद सुबह 9.47 से 11.06 बजे तक शुभ के चौघड़िया में भगवान की पूजा कर सकते हैं। भगवान की पूजा आम तौर पर दोपहर 12 बजे बाद नहीं की जाती है। इसलिए इसका भी ध्यान रखें।
सफला एकादशी के दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग इस दिन भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे लोगों को इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान की पूजा करनी चाहिए। पूजा के लिए स्नान के बाद साफ, स्वच्छ, धुले हुए वस्त्र पहनें। प्रयास करें कि कम से कम एक वस्त्र पीला या केसरिया हो। गहरे रंग के कपड़े न पहनें।
घर के मंदिर में यदि भगवान विष्णु का चित्र या प्रतिमा है तो उनकी पूजा करें। अन्यथा अपने निकट के किसी विष्णु मंदिर में जाएं। वहां लक्ष्मीजी सहित भगवान विष्णु की प्रतिमा का पंचगव्य से अभिषेक कर पंचोपचार पूजा करें। उन्हें पीला चंदन, जनेऊ, गंध, अक्षत, पीताम्बर, धूप, दीपक, नैवेद्य पान आदि अर्पित करें। पूरे दिन व्रत रखें एवं सायं काल में फलाहार लेकर व्रत खोलें। यदि संभव हो तो इस दिन गरीबों व भिखारियों को भी कुछ न कुछ खाने के लिए दान करें। इस दिन श्रीमद्भागवत के किसी भी एक अध्याय का पाठ करें। इस तरह व्रत करना भक्तों के समस्त कष्टों को दूर कर देता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: