News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rakshabandhan 2025: 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन काफी शुभ है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके कारण पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा। सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5:46 बजे से दोपहर 1:26 बजे तक है। इस समय में राखी बांधने और मंत्र जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस कारण आप राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
मेष राशि वालों को ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करें। राखी बांधने से पहले हनुमान जी की पूजा करें, लाल चंदन का तिलक लगाएं और इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
वृषभ राशि वालों को ‘देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मां दुर्गा की पूजा करें और इस मंत्र की 5 माला जाप करें।
मिथुन राशि वाले ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। गणेश जी की पूजा करें, हरे रंग की राखी बांधें और इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
इस राशि वाले ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
सिंह राशि वाले ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
कन्या राशि वाले ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके साथ ही गणेश जी की पूजा करें।
तुला राशि वाले ‘ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं’ का जाप करें। मां लक्ष्मी की पूजा करें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि वाले ‘ॐ रामदूताय नमः’ का जाप करें। हनुमान जी की पूजा करें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
धनु राशि वाले ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। भगवान विष्णु की पूजा करें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि वालों को ‘ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्’ मंत्र का जाप करें। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
इस दिन कुंभ राशि वाले ‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन राशि वालों को रक्षाबंधन के दिन ‘ॐ नमो नारायण’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें, इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बेहद सतर्कता बरतें ये 5 राशियां, हो सकता है बड़ा नुकसान
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।