Raksha Bandhan Rakhi Color: रक्षाबंधन हिन्दू त्योहारों में एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है. यह त्योहार सिर्फ भाई-बहन के अटूट प्यार और कच्चे धागों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई की लंबी उम्र, तरक्की और खुशहाली की कामना करने का भी एक महापर्व है. क्या आप जानते हैं, अनजाने में चुनी गई गलत रंग की एक राखी भाईयों के जीवन में परेशानियां ला सकती है? जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि का सही रंग जानकर भाई को सही राखी बांधने से उसके बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं. जबकि, गलत रंग की राखी बांधने से नेगेटिव असर भी होते हैं. आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से जानते हैं कि रक्षाबंधन पर भाई की राशि के अनुसार, कौन सा रंग सबसे भाग्यशाली साबित होता है और किस एक रंग की राखी को भूलकर भी कलाई पर नहीं बांधना चाहिए?
मेष और वृश्चिक
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ग्रह के रंग के अनुसार, इन राशियों के लिए लाल, नारंगी और केसरिया रंग बेहद शुभ माने गए हैं. ये रंग साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. ऊर्जा का स्तर बना रहता है और नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है. मान्यता है कि अगर बहन इन रंगों की राखी बांधती है, तो भाई के जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने की ताकत मिलती है. मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को काला या गहरा नीला रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग मंगल के प्रभाव को कमजोर करते हैं.
यह भी पढ़ें: Pranam Benefits: बड़े-बुजुर्गों के पैर छूना नैतिक जिम्मेदारी है या धार्मिक संस्कार, जानें प्रणाम का वैज्ञानिक महत्व
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इन राशियों के लिए सफेद, क्रीम और हल्का नीला रंग बहुत ही शुभ और लाभकारी है. मान्यता है कि यदि बहन इस रंग की राखी भाई को बांधती है, तो भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. मानसिक तनाव कम होता है और उनके रिश्ते मजबूत होते हैं. वहीं, वृषभ और तुला राशि के लोगों को गहरा लाल रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए. यह रंग शुक्र के प्रभाव को कम करता है और रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकता है.
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. इनके लिए हरा रंग बेहद शुभ और पावरफुल माना गया है. जब बहन इस रंग की राखी बांधती है, तो भाई की बुद्धि, एकाग्रता और व्यापार में उन्नति होती है. करियर में सफलता मिलती है और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है. बुध के प्रभाव से भाई की वाणी और संवाद शैली भी मजबूत होती है. मिथुन और कन्या राशि के लोगों को चटक पीला रंग की राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि यह बुध की ऊर्जा को बाधित कर सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. इस राशि के लिए सफेद और पीला रंग बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि यदि बहन इस रंग की राखी बांधती है, तो भाई का मन शांत रहता है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है. भावनात्मक स्थिरता आती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है. कर्क राशि के लोगों को काली या गहरे भूरे रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग चंद्रमा के प्रभाव को कमजोर करते हैं और मन में अस्थिरता पैदा करते हैं.
यह भी पढ़ें: Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. इस राशि के लिए लाल, सुनहरा और पीला रंग बहुत ही शुभ माना जाता है. यदि बहन इस रंग की राखी बांधती है, तो भाई के मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और प्रभाव मजबूत होता है. सूर्य देव की कृपा से भाई के जीवन में उजाला आता है. सिंह राशि के लोगों को काली, नीली या स्लेटी रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग सूर्य की ऊर्जा को कमजोर करते हैं.
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. इन राशियों के लिए पीला और केसरिया रंग बेहद शुभ होता है. जब बहन इस रंग की राखी बांधती है, तो भाई को ज्ञान, अध्यात्म और भाग्य का पूरा साथ मिलता है. करियर और व्यापार में उन्नति होती है. धनु और मीन राशि के लोगों को हरी राखी बांधने से बचना चाहिए, क्योंकि यह गुरु के प्रभाव को कमजोर कर सकता है.
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. इन राशियों के लिए नीला और आसमानी रंग बेहद शुभ है. यदि बहन इस रंग की राखी बांधती है, तो भाई को कड़ी मेहनत का सही फल मिलता है. शनि देव की कृपा से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं. जीवन में स्थिरता आती है और भाई को उसकी मेहनत का पूरा लाभ मिलता है. मकर और कुंभ राशि के लोगों को चटक लाल या केसरिया रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines