Rahu Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और शुक्र दोनों ग्रह के मेहरबान होने पर व्यक्ति को दौलत-शोहरत के साथ-साथ प्यार और वैवाहिक मामले में सफलता हासिल हो सकती है। दोनों ग्रहों की युति 12 राशियों में से कुछ राशि के लोगों के लिए लाभकारी होती है तो कुछ के लिए समस्या खड़ी करने वाली भी हो सकती है। फिलहाल, 5 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए शुक्र-राहु की युति लाभकारी साबित होने वाली है।
साल 2025 में शुक्र और राहु गोचर से दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में 5 राशियों की जिंदगी में कई अच्छे बदलाव हो सकते हैं। जनवरी 2025 में मीन राशि में पहले से राहु ग्रह विराजमान होंगे और इस महीने के आखिरी दिनों यानी 28 जनवरी 2025 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर धन-ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र द्वारा गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया जाएगा। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली 5 राशियां कौन सी हैं जिनके लिए 2025 के शुरुआती महीने के बाद अच्छे दिन शुरू हो सकेंगे?
वृषभ राशि

राहु और शुक्र की युति वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी खास रुचि बढ़ सकेगी। 2025 नए अवसर के साथ रहेगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। धन वृद्धि के योग बन रहे है। परिवार के साथ रिश्ता मजबूत होगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सफलता के नए अवसर मिलेंगे। काम में सफलता मिल सकती है। आय वृद्धि के योग बनेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। शुक्र और राहु की युति आपके लिए लाभकारी रहेगी। संतान से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन लाभ होने का योग बन रहा है। प्रेम विवाह या लव लाइफ में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ सकेगा।
कन्या राशि

कन्या राशि के लिए शुक्र और राहु की युति लाभकारी रहेगी। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। चल रहे विवाद दूर रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लव मैरिज का योग बन रहा है। प्यार के चक्कर में आप फंस सकते हैं। किसी का प्रपोजल मिल सकता है। आपसी सहमति के साथ नया कदम उठाएंगे। व्यापार में लाभ हो सकेगा। कुछ नया शुरू करने का भी सोच सकते हैं।
तुला राशि

तुला राशि के लिए नया साल, नई खुशियों के साथ रहेगा। शुक्र गोचर के साथ ही आपके जीवन में अच्छे बदलाव होने शुरू हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आपसी प्यार बढ़ेगा। पहले से ज्यादा रोमांटिक जिंदगी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपसी प्यार बढ़ेगा। तनाव से दूर रहेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का फल जरूर मिल सकेगा।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु-शुक्र की युति फलदायी रहेगी। सभी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकेगा। रिश्ते पहले से अच्छे हो सकेंगे। अपार धन की बरसात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दोनों ग्रहों की युति प्रमोशन दिलाने वाली रहेगी। छात्रों को लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।