Rahu-Ketu Gochar 2025: राहु-केतु के गोचर से इन 3 राशियों के बदल जाएंगे दिन, जानें कैसा होगा प्रभाव?

Rahu-Ketu Gochar 2025: राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है. राहु और केतु दोनों ग्रह लंबे समय के बाद गोचर करने वाले हैं. राहु-केतु दोनों 23 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि जातकों को खास लाभ मिलेगा.

Rahu Ketu Gochar 2025

Photo Credit- News24GFX

Rahu-Ketu Gochar 2025: राहु और केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इन दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इन दोनों ग्रहों को मायावी ग्रह माना जाता है. इनके गोचर से सभी लोगों पर प्रभाव पड़ेगा. 3 राशियों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन खास होगा इन्हें विशेष लाभ मिलेगा. इन दोनों ग्रह का गोचर 23 नवंबर को होगा. 23 नवंबर की सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर राहु ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और केतु ग्रह इसी दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. राशि की बात करें तो इस समय राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि वालों की कुंडली में राहु-केतु 10वें भाव में विराजमान हैं. राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कर्क वालों के करियर क्षेत्र में बदलाव होंगे. आपको प्रमोशन मिल सकता है साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी. केतु का गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा यह आपको धन कमाने का मौका देगा. घर-परिवार में रिश्ते मधुर होंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के तीसरे भाव में यह गोचर होगा. आपके लिए समय अनुकूल रहेगा और अपार सफलता मिलेगी. आप मेहनत और ईमानदारी से काम करें इससे आपको लाभ मिलेगा. कोई काम अटका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बनेंगे. करियर में तरक्की होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपके लग्न भाव में राहु और 7वें भाव में केतु विराजमान हैं. कुंभ वालों को राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिलेगा. आपके जीवन में खुशियां आएंगी. धन की बचत करने में सफल होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा हालांकि, राहु मायावी ग्रह है तो वह आपके लिए भ्रम और अस्थिरता बढ़ा सकता है आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ