Grah Gochar Rashifal: राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन जगाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, अचानक बनेंगे अटके काम

Grah Gochar Rashifal: राहु-केतु 23 नवंबर 2025 को राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन किस राशियों के लिए खोलेगा किस्मत के दरवाज़े? क्या आपके जीवन में आएगा अचानक लाभ या रहस्यपूर्ण मोड़? जानिए इस गोचर का प्रभाव!

rahu-ketu-rashifal

Grah Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में राहु और केतु जैसे रहस्यमयी छाया ग्रह अपने नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा. राहु 23 नवंबर को सुबह 9:29 बजे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. वहीं, उसी दिन और समय पर केतु भी पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण से निकलकर द्वितीय चरण में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को अचानक घटने वाली घटनाओं, मानसिक उलझनों, और रहस्यमयी अनुभवों का कारण माना जाता है, लेकिन ये हमेशा नकारात्मक नहीं होते. सही दशा में ये जबरदस्त लाभ भी देते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन दोनों ग्रहण का इस बार का नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से 3 राशियों के लिए महालाभकारी साबित हो सकता है. इन जातकों को जीवन में नए अवसर, आकस्मिक धन लाभ और फिर करियर में तेज प्रगति के संकेत मिल हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ सिद्ध होगा. राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश से आपकी सोच और रणनीति में नयापन आएगा. आप नए प्रोजेक्ट्स और अवसरों की ओर आकर्षित होंगे. करियर में बड़े फैसले लेने का समय है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. केतु के प्रभाव से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जीवन में स्थिरता आएगी. आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. ध्यान और साधना से मन की शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह गोचर भाग्य और अवसरों का द्वार खोलेगा. राहु आपकी शिक्षा, यात्रा और नए ज्ञान के क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगा, जिससे आपको व्यवसाय और नौकरी में नए रास्ते मिलेंगे. केतु के प्रभाव से आपके अंदर आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक संतुलन आएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे. सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपके करियर और वित्तीय स्थिति को मजबूती देगा. राहु आपके कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आएगा, जिनसे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. केतु की चाल से पारिवारिक माहौल में सौहार्द्य बढ़ेगा. मन की शांति बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, खासकर पुराने निवेश से. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मेहनत का उचित फल मिलेगा. ध्यान और योग से मनोबल ऊंचा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ