Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: नवरात्रि के बाद अब देशभर में अगले त्योहार की तैयारी तेज हो गई है। अगले कुछ दिनों में देश में धनतेरसस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैय्या दूज और छठ समेत कई पर्व है। धनतेरस से छठ तक त्योहार ही त्योहार है। आइए जानते हैं धनतेरस (Dhanteras), महालक्ष्मी पूजा (Diwali), गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja), भैय्या दूज (Bhai Dooj) और छठ पूजा (Chhath Puja) कब है।
दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – Diwali 2022: दिवाली कब है? यहां जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि सेमत तमाम जानकारी
इस साल दिवाली यानी महालक्ष्मी पूजा का पावन पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को है। दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं।
इस साल 26 अक्टूबर, बुधवार को गोवर्धन पूजा है। कई जगहों पर इसे अन्नकूट के नाम से भी जानता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
अभी पढ़ें – इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य साथ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
इस साल 26 अक्टूबर, बुधवार को भाई दूज है। इसे यम द्वितीया या भातृ द्वितीया भी कहते हैं। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
इस साल छठ पूजा का पावन पर्व 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। 30 अक्टूबर को अस्तगामी सूर्य को जबकि 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।