Bigg Boss Rahasya: बिग बॉस का हर सीजन अपने आप में खास रहा है, लेकिन सीजन 13 ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ के बीच की तीखी नोकझोंक और विशाल आदित्य सिंह व मधुरिमा तुली के बीच की लड़ाइयों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, एक्टर और मॉडल पारस छाबड़ा भी इस सीजन में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।
शो के बाद पारस छाबड़ा ने ‘आबरा का डाबरा शो’ नाम से अपना पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसमें वो विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों से बातचीत करते हैं। हाल ही में इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पारस खगोल और अंक शास्त्र के विशेषज्ञ संजय बी. जुमानी से बात कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान संजय जुमानी ने बिग बॉस से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं, जिनमें से एक थी कि आखिर क्यों Bigg Boss के नाम में एक ओर ‘G’ जोड़ा गया। आइए जानते हैं Bigg Boss के नाम में एक्स्ट्रा ‘G’ जोड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारण के बारे में।
इस वजह से जोड़ा गया एक्स्ट्रा ‘G’
पारस संजय बी. जुमानी को बताते हैं कि Bigg Boss का नाम भी चेंज करवाया गया है। असल में तो Big Boss होना चाहिए, लेकिन इसे डेविल नंबर माना जाता है। पारस की बात का जवाब देते हुए संजय कहते हैं कि हमने शो के प्रोड्यूसर से कहा था कि शो के नाम में एक एक्स्ट्रा ‘G’ लगाओ, जिससे 24 नंबर आएगा। 24 नंबर का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो लग्जरी, पैसा और नाम को अट्रैक्ट करता है। जबकि अभी Big Boss का टोटल करते हैं तो 21 आता है।
जानें ज्योतिषीय कारण
नाम ज्योतिष को ज्योतिष शास्त्र का एक ही हिस्सा माना जाता है, जिसमें प्रत्येक अक्षर का संबंध नबंरों से होता है। वहीं, नबंरों को ग्रहों से जोड़ा जाता है। जैसे की A, I, Q, J, Y का नंबर 1 है। जबकि B, K, R का 2, C, G, S, L का 3, D, M, T का 4, E, H, N, X का 5, U, V, W का 6, O, Z का 7 और F, P का 8 है।
ऐसे में जब हम Big Boss के अक्षर के हिसाब से नंबर (2+1+3 + 2+7+3+3 = 21) को जोड़ेंगे तो 3 आएगा। 3 नंबर के स्वामी गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो शिक्षा, ज्ञान, भाग्य, ऐश्वर्य, संतान, विवाह, धर्म, करियर, धन, दान और पुण्य के दाता हैं। वहीं, Bigg Boss के अक्षर के नंबरों को (2+1+3+3 + 2+7+3+3 = 24) जोड़ेंगे तो 6 आएगा। नंबर 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो कि प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, सुख, संपत्ति और कला के दाता हैं। शुक्र देव की कृपा से व्यक्ति को सफलता मिलती है और समाज में नाम होता है। साथ ही ये नंबर लग्जरी, पैसा और नाम को अट्रैक्ट करता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।