Palmistry: कौन व्यक्ति नहीं चाहता है कि वह अपने जीवन में सुखी रहे। शांति से जीवन यापन करें। लोग सुखी-संपन्न जीवन यापन करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करते हैं। किसी को सफलता मिल जाती है। किसी को लाख कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव लेने लगता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र की शाखा हस्तरेखा विज्ञान में इसके बारे में जिक्र किया गया है।
हस्तरेखा में व्यक्ति की सफलता में मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा की अहम भूमिका होती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यदि आपके हाथ में ये रेखाएं होती हैं तो आपको सफल होने में कोई नहीं रोक सकता है। तो आज इस खबर में सूर्य रेखा के बारे में विस्तार से जानेंगे कि सूर्य रेखा व्यक्ति के जीवन पर कैसे प्रभाव डालता है।
क्या होती है सूर्य रेखा
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को सफल बनाने में सूर्य रेखा की अहम भूमिका होती है। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा प्रबल होती है वैसे लोगों के जीवन में वैभव, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य रेखा को यश रेखा भी कहा जाता है। इस रेखा के होने से यह पता चलता है कि व्यक्ति अपने जीवन में कितना धनवान और सफल होगा।
सूर्य रेखा होने के फायदे
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में बिना कटी-फटी और सीधी स्पष्ट रेखा होती है वह बेहद ही शुभ और लाभदायक होता है। लेकिन बता दें कि अलग-अलग लोगों की हथेली में सूर्य रेखा अलग-अलग स्थान से शुरू होती है। जिनकी बनावट भी एक जैसा नहीं होती है। यानी सूर्य रेखा की बनावट अलग-अलग होती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा अलग-अलग होने से फल भी अलग मिलते हैं। जैसे-
अमीर घर में जन्म लेते हैं ये लोग
यदि आपकी हथेली में शुक्र पर्वत से शुरू होकर सूर्य पर्वत पर जाकर रुक जाता है, ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और किस्मत के धनी होते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोगों का भाग्य शादी के बाद उदय होता है। जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से शुरू होकर सूर्य पर्वत रहता है वैसे लोग अमीर घर में जन्म लेते हैं।
पाते हैं समाज में मान-सम्मान
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा मंगल पर्वत से निकलकर हृदय रेखा को काटती है तो ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही ज्यादा मेहनती होते हैं।
यह भी पढ़ें- पैर का अंगूठा गोल होना किस बात का देता है संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
यह भी पढ़ें- मेन गेट पर लगाएं इस भगवान की तस्वीर, सभी दोषों से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
11 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines