Numerology Prediction: 29 जून से इन 3 मूलांक वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगी ग्रहों की चाल, पूरे होंगे मनचाहे काम

Numerology Prediction: मूलांक यानी जन्म तिथि के आधार पर दैनिक भविष्यफल तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति को उसके साथ दिनभर घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है. आज यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का 29 जून 2026, सोमवार का भविष्यफल दिया गया है.

Numerology Prediction 29 June 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 29 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जून 2026, सोमवार के दिन का मूलांक 2 (2+9 = 11 = 2) है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 9 (2+9+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी मंगल हैं. चंद्रमा और मंगल को एक-दूसरे का मित्र माना जाता है, जिनका मिलन ऊर्जावान और शक्तिशाली होता है. आइए अब 29 जून 2026 के भविष्यफल के जरिए जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों की इनकम, स्वास्थ्य, निवेश, बिजनेस और प्रेम जीवन आदि की स्थिति के बारे में.

विज्ञापन

29 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा और मंगल के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे. साथ ही बहन के घर वालों से रिश्ता मजबूत होगा. इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन की समस्या नहीं रहेगी.

29 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मंगल के दोस्त हैं. उम्मीद है कि दिनभर आपका रक्तचाप ठीक रहेगा. साथ ही नेतृत्व क्षमता में सुधार आएगा. इसके अलावा धन संचय होगा.

29 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा और मंगल के दोस्त हैं. इस दिन व्यापार, रियल एस्टेट, सेना और पुलिस से जुड़े लोगों को किसी काम में खास सफलता मिलेगी. साथ ही ब्लड प्रेशर ठीक रहेगा और आप अपने खास लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

29 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

विज्ञापन

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो चंद्रमा और मंगल के दुश्मन हैं. अचानक से कोई बड़ा नुकसान सोमवार के दिन आपको हो सकता है, जिसके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे. इसके अलावा ब्लड प्रेशर बार-बार बढ़ेगा. साथ ही घर वाले/वाली से झगड़ा हो सकता है.

29 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो मंगल के दोस्त हैं. वहीं, चंद्रमा बुध को अपना दोस्त मानता है, लेकिन बुध चंद्रमा को अपना दुश्मन समझता है. ये दिन आपके लिए गेमचेंजर साबित होगा. मनचाही सफलता मिलने से दिनभर मूड अच्छा रहेगा. साथ ही सेहत को लेकर टेंशन नहीं रहेगी.

29 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो चंद्रमा के शत्रु हैं. वहीं, मंगल से इनका कोई रिश्ता नहीं है. इस दिन महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन की समस्या रहेगी. साथ ही धन के लेन-देन के चक्कर में किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

29 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा और मंगल के शत्रु हैं. ये दिन मूलांक 7 वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा क्योंकि लंबे समय से हो रहा कार्य अचानक से बंद हो सकता है. साथ ही गलत निवेश से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा दिनभर आपका स्वभाव आक्रामक रहेगा.

विज्ञापन

29 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो चंद्रमा और मंगल के शत्रु हैं. इस दिन आपको बेहद सावधान रहना होगा. खासकर, अपने गुस्से पर काबू रखें और हर किसी से अच्छे से बात करें. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो सोमवार को ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी. साथ ही माता से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

29 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो चंद्रमा के दोस्त हैं. दिनभर आपकी ऊर्जा और कार्यक्षमता मजबूत रहेगी. साथ ही जीवनसाथी के प्रति गहरा लगाव और घर में उत्साह का वातावरण रहेगा. मांसपेशियों में सूजन की समस्या से होने वाले दर्द से भी इस दिन आप बचे रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ