Numerology Prediction: 1 जुलाई से बदलेगा इन 5 मूलांक वालों का समय, करियर और रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

Numerology Prediction: मूलांक यानी जन्मतिथि से भविष्यफल बनाया जाता है, जिससे दिनभर की संभावित घटनाओं के बारे में पता चलता है. आज यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 1 जुलाई 2026, वार बुधवार के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.

Numerology Prediction 1 July 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 1 July 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 जुलाई 2026, बुधावर के दिन का मूलांक 1 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 8 (1+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी शनि हैं. सूर्य और शनि को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, जिनका मिलन काफी शक्तिशाली होता है. चलिए अब जानें 1 जुलाई 2026 के सभी मूलांक वालों के भविष्यफल के बारे में.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो न्याय-कर्म के दाता ग्रह शनि के शत्रु हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी और समय पर आप जरूरी कामों को करने में असफल रहेंगे. इसके अलावा जोड़ों में दर्द की समस्या शाम के बाद रहने वाली है.

1 जुलाई: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य के दोस्त हैं. वहीं, शनि से इनका किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है. इस दिन आपके करियर को नई दिशा मिलेगी. साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की सेहत में सुधार होगा. इसके अलावा धन की कमी ग्रहों की कृपा से दूर होगी.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 3 का भविष्यफल

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो ग्रहों के राजा सूर्य के दोस्त हैं और न्याय-कर्म के दाता ग्रह शनि से इनका कोई रिश्ता नहीं है. इस दिन आपके रिश्ते मधुर रहेंगे और आप अपनी खराब सेहत पर ध्यान दे पाएंगे. साथ ही खर्चों में कमी व आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 4 का भविष्यफल

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो सूर्य के दुश्मन और शनि के दोस्त हैं. ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ जरूरी कार्य वक्त पर पूरे नहीं होंगे, बल्कि पुरानी गलतियों के कारण आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा नर्वस सिस्टम कमजोर रहेगा.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 5 का भविष्यफल

वाणी-बुद्धि के दाता ग्रह बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिनका शनि से कोई रिश्ता नहीं है. वहीं, सूर्य के ये दोस्त हैं. इस दिन आपके करियर के साथ-साथ रिश्तों को नई दिशा मिलेगी. जिस काम को करने के लिए आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा सिरदर्द परेशान नहीं करेगा.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी धन और लग्जरी लाइफ के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो सूर्य के शत्रु और शनि के दुश्मन हैं. ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. अनजान व्यक्ति की मदद करने के चक्कर में आप गलत फंस सकते हैं. साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका न तो सूर्य और न ही शनि से कोई रिश्ता है. इस दिन केतु की कृपा से आपकी आध्यात्मिक प्रगति होगी. साथ ही अचानक रुका हुआ पैसा मिल सकता है. रिश्तों की बात करें तो उनमें कड़वाहट ज्यादा नहीं रहेगी.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जिन्हें सूर्य का दुश्मन माना जाता है. उम्मीद है कि इस दिन आप संघर्ष ज्यादा करेंगे. हालांकि, कोई भी परेशानी आपके मानसिक तनाव को नष्ट नहीं कर पाएगी. इसके अलावा धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई गुड न्यूज भी नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

1 जुलाई: मूलांक 9 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका शनि से कोई रिश्ता नहीं है. वहीं, सूर्य का इन्हें अच्छा दोस्त माना जाता है. इस दिन आप सांसारिक मोह-माया से मुक्त खुद के साथ समय बिताएंगे. साथ ही धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी. बता दें कि बुधवार को दिनभर आप सेहतमंद भी रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ