Numerology: पापा के लाडले होते हैं इन 3 मूलांक के लड़के, परिवार के लिए होते हैं लकी, जानिए

Numerology: अंक ज्योतिष में ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताया गया है जो परिवार और पिता के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं. यह लड़के पिता के चहेते होते हैं. आइये इन मूलांक के लड़कों की खासियत के बारे में जानते हैं.

NUMEROLOGY.jpg

Photo Credit- AI

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी तारीख को जन्मे व्यक्ति का संबंध किसी खास मूलांक और ग्रह से होता है. इसका प्रभाव उसके जीवन पर देखने को मिलता है. मूलांक के जरिए पिता के लिए लकी और भाग्यशाली बेटे के बारे में जान सकते हैं. मूलांक 1, 3 और 6 वाले लड़के पिता और परिवार के लिए लकी साबित होते हैं. यह पिता के खूब चहेते होते हैं. इन मूलांक के लड़के पिता के लिए आज्ञाकारी और संस्कारी होते हैं. आइये इन मूलांक के लड़कों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले होते हैं भाग्यशाली

मूलांक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है. किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को पिता का कारक माना जाता है. सूर्य की स्थिति से पिता के साथ रिश्ते प्रभावित होते हैं. ऐसे में इन लोगों का पिता के साथ संबंध अच्छा रहता है. सूर्य ग्रह के प्रभाव से मूलांक 1 वाले लोग ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. यह जीवन में खूब नाम कमाते हैं और सफलता हासिल करते हैं. परिवार के लिए यह भाग्यशाली होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 वाले होते हैं आज्ञाकारी और संस्कारी

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु के प्रभाव से यह लोग ज्ञान और बुद्धिमत्ता से भरपूर होते हैं. इन्हें भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में तरक्की करते हैं. यह आज्ञाकारी और संस्कारी होते हैं. पिता के लिए इस मूलांक के लड़के बेहद अच्छे साबित होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6 वाले होते हैं पिता के लाडले

महीने की 6, 15 या 24 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं और खूब पैसा मिलता है. पिता का इनसे अधिक लगाव होता है. यह पिता के लाडले होते हैं. यह परिवार को कोई कमी नहीं होने देते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ