Numerology Prediction: 4 सितंबर, 2026 का दिन अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से उपयोगी और बेहद पॉजिटिव साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक अंक के अनुसार 0+4 यानी 4 है, जबकि पूरी तारीख यानी 04 – 09 – 2026 का योग 0+4+0+9+2+0+2+6=23, फिर 2+3 = 5 आता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 4 और भाग्यांक 5 है. आपको बता दें, मूलांक 4 का संबंध राहु से है, जो यांत्रिक शक्ति, स्थिरता, अथक मेहनत और अचानक योग को बनाने वाले ग्रह हैं. वहीं, भाग्यांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि-वाणी, कम्युनिकेशन और कारोबार को बढ़ावा देने वाले ग्रह हैं.

इस दिन की खास बात यह है कि 4 सितंबर का दिन शुक्रवार है, जिसके स्वामी शुक्र हैं और वे राहु और बुध दोनों के परम मित्र हैं. ऐसे में इस दिन राहु का इनोवेशन, बुध की स्मार्टनेस और शुक्र की विलासिता और सुख का एक नायाब संगम देखने को मिल सकता है. यूं तो इस दिन एक अंक योग का असर सभी मूलांकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनके लिए तरक्की और अच्छी कीमत मिलने के योग बन रहे हैं.

---विज्ञापन---

4 सितंबर के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 के जातकों के लिए 4 सितंबर का दिन नए काम की शुरुआत के लिए बढ़िया साबित हो सकता है. काम के रास्ते में आया डेडलॉक खत्म होने के योग बन रहे हैं. इसमें राहु की कृपा दृष्टि हो सकती है. किसी मित्र की सलाह से लाभ होगा. जॉब कर रहे लोगों को कोई अनोखा आइडिया मिल सकता है, जो ऑफिस में उनके स्टेटस को ऊपर उठा सकता है. आप पुराने ढर्रे से अलग हटकर काम करेंगे, जो धन की इनकम बढ़ा सकता है. रिलेशनशिप में पार्टनर को टाइम देना जरूरी होगा. फॅमिली के काम में आपकी भागीदारों बढ़ने से काम अच्छा बन पड़ेगा. इस दिन रुका धन भी मिल सकता है

यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम

---विज्ञापन---

4 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

4 सितंबर को मूलांक 5 वालों की कम्युनिकेशन स्किल उन्हें एक अलग पहचान दिलाएगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। कारोबार में ऑनलाइन इनकम बढ़ने से दिन शानदार साबित हो सकता है। वहीं, नए किसी जानकार की सहायता से नया कान्ट्रैक्ट भी हो सकता हैं, जिसमें कमीशन नहीं देना पड़ेगा। लवर्स के लिए यह दिन यादगार साबित हो सकते हैं। वे कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दिन खर्चों पर ध्यान रखना होगा, वरना हाथ खाली हो जाएगा। घर के मसले भी सुलझ सकते हैं। छोटे-भाई बहन से हेल्प मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

यह भी भी पढ़ें: Kaalchakra: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाना है बेहद शुभ , पंडित सुरेश पांडेय से जानें सभी जरूरी नियम और पूजा का सही तरीका

---विज्ञापन---

4 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 वालों के 4 सितंबर का दिन काफी खास रह सकता है। लेकिन दिन में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। ऑफिस की कोई पुरानी फाइल फिर खुल सकती है। लेकिन काम पूरे होने योग हैं और इसका क्रेडिट आपको ही मिलेगा। यह दिन पर्सनल लाइफ में एक सुकून भरा दिन हो सकता है, क्योंकि पार्टनर का पूरा हेल्प मिलेगा। कारोबार में पैसों को लेकर कोई सख्त निर्णय लेना होगा, जो दीर्घकाल में लाभकारी रहेगा। फॅमिली में कोई अटका काम हो जाने सब खुश होंगे। घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत सुधरने से राहत मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में कान्हा के कदमों के निशान क्यों बनाए जाते हैं? जानें इससे जुड़ी खास मान्यताएं

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---