---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Forecast: 23 जुलाई से इन 3 मूलांक वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते, बनेंगे धन और सफलता के योग

Numerology Forecast: 23 जुलाई की अंक ऊर्जा तेज़ सोच, स्मार्ट फैसलों और नए अवसरों के शानदार संकेत दे रही है. बुध और राहु का प्रभाव 3 मूलांक वालों के लिए करियर, धन और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Forecast: 23 जुलाई 2026 अपने साथ तेज़ दिमाग, स्मार्ट फैसलों और नए मौके की जबरदस्त एनर्जी का कॉम्बिनेशन बना सकता है. इस दिन आपका माइंड पहले से ज्यादा एक्टिव रहेगा. नई बातें जल्दी समझ आएंगी. मुश्किल काम भी आसान लगने लगेंगे. बिजनेस, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, कंटेंट क्रिएशन या किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास साबित हो सकता है. कम्युनिकेशन स्किल भी दमदार रहेगी. लोग आपकी बातों पर भरोसा करेंगे. मीटिंग, इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या किसी जरूरी बातचीत में अच्छा असर छोड़ सकते हैं. इस दिन फोकस जितना बेहतर रहेगा, रिजल्ट भी उतना ही शानदार मिलेगा.

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 23 जुलाई 2026 का मूलांक 2+3 = 5 बनता है, जो बुध ग्रह का अंक है, जो बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन, बिजनेस स्किल और तेज़ निर्णय क्षमता के दाता ग्रह है. वहीं पूरी तारीख यानी 23-07-2026 को जोड़ने पर 2+3+0+7+2+0+2+6 = 22 आता है और 2+2 = 4, यानी इस दिन का भाग्यांक 4 रहेगा. भाग्यांक 4 का संबंध राहु से है, जो नई सोच, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रिसर्च और अचानक मिलने वाले अवसरों को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में 23 जुलाई को बुध की स्मार्ट सोच और राहु की अलग नजरिया वाली ऊर्जा मिलकर कई लोगों को सही समय पर सही फैसला लेने में मदद कर सकती है. आइए जानते हैं, इस खास अंक ऊर्जा का सबसे ज्यादा लाभ किन 3 मूलांक वालों को मिल सकता है और उनके लिए सफलता के कौन-कौन से नए रास्ते खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

23 जुलाई के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 1 है, तो 23 जुलाई का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. करियर में अच्छी खबर मिल सकती है. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. ऑफिस में आपकी बात को महत्व मिलेगा. सीनियर आपके आइडिया पसंद कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस में नया कॉन्टैक्ट फायदा दे सकता है. किसी बड़ी डील पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता मिल सकता है. खर्च कंट्रोल में रहेंगे. परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशन में भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हेल्थ सामान्य रहेगी. आत्मविश्वास बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें. सही फैसला आपको बड़ी सफलता की ओर ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

23 जुलाई के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 5 है, तो 23 जुलाई का दिन आपके लिए सबसे ज्यादा एक्टिव और फायदेमंद रह सकता है. आपकी सोच पहले से ज्यादा तेज रहेगी. नए आइडिया तुरंत काम आएंगे. मार्केटिंग, मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. बिजनेस में नई प्लानिंग सफल हो सकती है. क्लाइंट आपकी बातों से प्रभावित होंगे. नौकरी में नई पहचान मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ का मौका भी मिल सकता है. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. स्टूडेंट्स नई स्किल जल्दी सीखेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बढ़त मिलेगी. यात्रा लाभदायक रह सकती है. हेल्थ अच्छी रहेगी. बस ओवरथिंकिंग से बचें. आपका स्मार्ट फैसला बड़ा फायदा दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण

---विज्ञापन---

23 जुलाई के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 7 है, तो 23 जुलाई का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का दिन बन सकता है. लंबे समय से चल रही उलझन दूर हो सकती है. करियर में सही दिशा मिलने के संकेत हैं. नई जॉब की तलाश पूरी हो सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी. बिजनेस में नई रणनीति फायदा दे सकती है. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा. परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे. किसी बड़े सदस्य की सलाह काम आएगी. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी. रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स रिसर्च और टेक्निकल विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा. हेल्थ में सुधार महसूस होगा. धैर्य और समझदारी आपको आगे बढ़ाएगी. आने वाले दिनों के लिए मजबूत नींव तैयार होगी.

यह भी पढ़ें: Hindu Mythology: अप्सरा, सिद्ध से नाग तक, ये हैं हिन्दू पौराणिक कथाओं की 6 अलौकिक जातियां, जानिए इनके रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jul 22, 2026 09:24 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola