हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का 'डार्क साइड', जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी ताकत होती है, लेकिन उसका एक डार्क साइड भी होता है. जन्म तारीख से निकलने वाला मूलांक रिश्तों, करियर और स्वभाव की छिपी कमजोरियां भी बताता है. आइए जानते हैं, 1 से 9 तक मूलांकों की ये अनदेखी कमजोरियां क्या हैं?

विज्ञापन

Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी ताकत और क्षमता होती है, जो मूलांक के प्रभाव के कारण होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर मूलांक की एक ‘डार्क साइड’ भी होती है? यह वह छिपा हुआ नकारात्मक पहलू है, जो रिश्तों, करियर और मानसिक शांति को प्रभावित करता है. आपको बता दें कि ‘मूलांक’ किसी व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर निकलता है, जैसे किसी जन्म 25 अगस्त को हुआ है, तो उसका मूलांक 2+5 = 7 होता है. 1 से 9 तक कुल मूलांक 9 है. आइए, जानते हैं सभी 9 मूलांकों की वे कमजोरियां जिन्हें जानकर उन्हें समझना आसान होता है.

मूलांक 1 – अहंकार का पहाड़
(जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 वालों में लीडरशिप वाली गुण खूब होती है, लेकिन यही कॉन्फिडेंस कभी-कभी ‘ईगो’ बन जाता है. इससे इन्हें अपनी बात मनवाने की जिद रहती है. इन्हें किसी के अंडर काम करना पसंद नहीं आता है. रिश्तों में भी कंट्रोल करने की आदत आ जाती है. ऐसे में सामने वाला दूरी बनाने लगता है, तब भी इन्हें गलती मानना मुश्किल होता है.

मूलांक 2 – जज्बातों का तूफान
(जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

चंद्रमा के प्रभाव में ये बेहद संवेदनशील और दिल से काफी सॉफ्ट होते हैं. इन्हें छोटी बात भी दिल पर लग जाती हैं. फिर ओवरथिंकिंग शुरू हो जाती है. पार्टनर के रिप्लाई से लेकर दोस्त की बात तक सोचते रहते हैं. मूड भी जल्दी बदल जाता है. जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना रिलेशनशिप में कभी-कभी गलतफहमी बढ़ा देता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 – ज्ञान का घमंड
(जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 वालों में नॉलेज और कॉन्फिडेंस अच्छा होता है. लेकिन कभी-कभी यही चीज ओवरकॉन्फिडेंस बन जाती है यानी डार्क साइड में यह ज्ञान अहंकार बन जाता है. अपनी राय को सबसे सही मानने लगते हैं. दूसरों की बात सुनना मुश्किल हो जाता है. स्टेटस और दिखावे पर खर्च भी बढ़ जाता है. अपनी इमेज बनाए रखने की चाह जेब पर भारी पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

विज्ञापन

मूलांक 4 – विद्रोही स्वभाव
(जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

राहु का यह मूलांक 4 लीक से हटकर सोचने वाला बनाता है. यही इनकी ताकत है. लेकिन डार्क साइड में यही स्वभाव विद्रोही बन सकता है. हर बात में विरोध करने का मन हो सकता है. लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं. शक की आदत रिश्तों में दूरी ला सकती है. गुस्सा भी कभी-कभी अचानक फूट पड़ता है.

मूलांक 5 – चंचल और लापरवाह
(जन्म तारीख: 5, 14, 23)

बुध के प्रभाव में मूलांक 5 वालों को बदलाव पसंद है. ये किसी एक काम या रिश्ते पर टिक नहीं पाते हैं. जल्दी ऊब जाते हैं, फिर जोखिम भरे फैसले लेते हैं. यही आदत करियर में नुकसान कराती है. लगातार विचार बदलने के कारण तनाव और अनिद्रा का शिकार भी होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6 – प्रेम में पजेसिव
(जन्म तारीख: 6, 15, 24)

शुक्र का यह मूलांक 6 प्रेम तो देता है, लेकिन डार्क साइड में यह अत्यधिक पजेसिवनेस और शक में बदल जाता है. ये दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देते हैं और भौतिक चीजों के पीछे अधिक भागते हैं.

यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल

विज्ञापन

मूलांक 7 – अकेलेपन की खाई
(जन्म तारीख: 7, 16, 25)

केतु के प्रभाव में मूलांक 7 वाले आध्यात्मिक होते है, लेकिन डार्क साइड में ये दुनिया से पूरी तरह अलग हो जाते हैं. हर चीज को शक की निगाह से देखते हैं. अपनी फीलिंग्स शेयर न करने की आदत भी समस्या बनती है. ज्यादा सोचने से मन का स्ट्रेस बढ़ जाता है और इन्हें डिप्रेशन की ओर ले जाती है.

मूलांक 8 – काम का दीवाना
(जन्म तारीख: 8, 17, 26)

शनि से प्रभावित मूलांक 8 के लोग काम के पीछे इतने पागल होते हैं कि भावनाओं को भूल जाते हैं. पैसा और पावर पाने की चाह में ये कभी-कभी क्रूर या स्वार्थी हो जाते हैं और संघर्षों के कारण चिड़चिड़े हो जाते हैं. अपनी बात पर अड़ने से रिश्तों में टकराव भी होता है.

विज्ञापन

मूलांक 9 – गुस्से का ज्वालामुखी
(जन्म तारीख: 9, 18, 27)

मंगल के प्रभाव वाले मूलांक 9 वालों में जोश और एनर्जी खूब होती है. इन्हें बात-बात पर भयंकर गुस्सा आता है. छोटी बात पर रिएक्शन तेज होता है. गुस्से में कही बात बाद में पछतावा देती है. पुराने विवाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं. जल्दबाजी में लिया फैसला करियर, पैसा या रिलेशनशिप में परेशानी खड़ी करता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola