Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: नई-नई योजनाओं पर काम करते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, सफल होने के बाद ही लेते हैं दम!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि नई योजनाएं बनाने और काम को क्रियान्वित करने में महारत हासिल होती है। वे काम में सफलता पाने के बाद ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: Jan 14, 2025 23:04
mulank-5-ke-gun-visheshtayein

Numerology: न्यूमेरोलॉजी, जिसे अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष भी कहते हैं, एक सम्मोहक विद्या है। यहां ऐसा लगता है कि गूंगी और मूक संख्याएं केवल बातूनी नहीं हो गई हैं, बल्कि जोर-जोर से किसी व्यक्ति के अनजाने और छिपे राज उगल रही हों। एक नंबर इतना कुछ कैसे बयां कर सकता है, यह विस्मय में डाल देता है। जी हां, इसलिए न्यूमेरोलॉजी आज बेहद लोकप्रियता हासिल कर चुका है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, हर संख्या के पीछे एक खास ऊर्जा और वाइब्रेशन छिपा होता है, जो मानव जीवन को गहराई से प्रभावित करता है।

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है। मूलांक एक एकल यानी सिंगल नंबर है। इसे लाइफ पाथ नंबर भी कहते हैं, जो व्यक्ति के जीवन के उद्देश्य और दिशा को स्पष्ट करता है। इसे व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला जाता है। यहां नई-नई योजनाएं बनाने और काम को क्रियान्वित करने में महारत हासिल होने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक की 3 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक इन 3 खास तारीख में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

स्वामी ग्रह और तारीखें

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख में होती हैं, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह हैं, ग्रहों के राजकुमार बुध। यह देखा गया है कि इस मूलांक की इन 3 खास तारीखों जन्मे व्यक्तियों पर उनके ग्रह स्वामी का अत्यधिक प्रभाव रहता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद, व्यापार, मित्रता आदि का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक माना गया है।

---विज्ञापन---

नहीं होती है पैसों की कमी

अंक ज्योतिष में बुध ग्रह केवल वाणी-बुद्धि ही नही बल्कि धन और सुविधाओं के कारक भी माने गए हैं। इसलिए चाहे इस मूलांक के लोगों का जन्म गरीब और पिछड़े घरों में क्यों न हुआ हो, लेकिन इनको जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं रहती है। यह देखा गया है कि बुध के प्रभाव से इनकी आर्थिक स्थिति अक्सर मजबूत रहती है। बुध इन्हें धन अर्जन के नायाब तरीके और आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने की समझ प्रदान करता है।

नए-नए काम करना है बेहद पसंद

बुध के प्रभाव से मूलांक 5 के जातक बेहद बुद्धिमान और कर्मशील होते हैं। यह देखा गया है कि योजनाएं बनाने में इनका जवाब नहीं होता है यानी इन्हें नई योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में महारत हासिल होती है। उन्हें नए-नए काम करना और उसे मंजिल तक पहुंचाना इनका एक फेवरिट काम होता है। ये जटिल समस्याओं को भी सरलता से हल करने की क्षमता रखते हैं।

अंत तक नहीं मानते हैं हार

मूलांक 5 के लोग जो ठान लेते हैं, उसे पूरा कर के ही मानते हैं। सेट किए हुए काम में चाहे जितनी भी मुश्किलें या बाधाएं क्यों न आए, ये लोग अंत तक हार नहीं मानते हैं। ये असफलता मिलने पर निराश नहीं होते हैं, बल्कि असफलता का कारण खोज कर उसे दूर करते हैं और काम को कामयाब बनाते हैं।

होते हैं बेजोड़ बिजनेस पार्टनर

बुध ग्रह व्यापार, धन लाभ, मित्रता और साझेदारी के कारक भी हैं। यह देखा गया है कि मूलांक 5 के लोग यदि किसी के साथ बिजनेस में जुड़ते या व्यावसायिक साझीदार बनते हैं, तो वे हरदम अपना बेस्ट परफॉरमेंस देते हैं। पैसे को सही तरीके से संभालने और निवेश करने में ये बेहद कुशल होते हैं। व्यापार, मार्केटिंग, और फाइनेंस के क्षेत्रों में इनकी सफलता का मुख्य कारण यही प्रबंधन कौशल है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 14, 2025 11:04 PM

संबंधित खबरें