---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: मूलांक 3 और 6 वालों की खूब बनती है, क्या शादी भी चलती है? अंक शास्त्र से जानें

Mulank 3 & 6 Marriage Prediction: कहा जाता है कि मूलांक 3 और मूलांक 6 वालों की दोस्ती लंबे समय तक चलती है। इनकी दोस्ती काफी मजबूत होती है, जिसे आसानी से कोई तोड़ नहीं पाता है। लेकिन क्या इनकी मैरिड लाइफ भी इनकी दोस्ती की तरह मजबूत होती है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Mulank 3 & 6 Marriage Prediction: शादी एक पवित्र बंधन है, जिसे तोड़ना आसान नहीं होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाता है, जिसका एक मुख्य कारण अंकों का प्रभाव भी हो सकता है। दरअसल, अंक शास्त्र में प्रत्येक अंक के बारे में बताया गया है, जिनका गहरा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। जबकि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है।

आमतौर पर मूलांक 3 वालों की मूलांक 6 वालों से अच्छी बनती है। दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग होती है। लेकिन आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि मूलांक 3 वालों को मूलांक 6 वालों से शादी करनी चाहिए या नहीं? साथ ही आपको इन दोनों मूलांक के स्वामी ग्रह के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

मूलांक 3 और 6 वालों की खूबियां

गुरु ग्रह को मूलांक 3 का स्वामी माना जाता है, जबकि मूलांक 6 के दाता शुक्र देव हैं। मूलांक 3 वाले उत्साही और रचनात्मक होते हैं। इन लोगों को जीवन में जो चाहिए होता है, उसे वो हासिल करके ही दम लेते हैं। ये लोग जीवन में हमेशा आगे रहना चाहते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण कई बार लोग इनसे दूरी बनाते हैं। लेकिन ये अपने रिश्तों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। ये आसानी से रिश्तों को तोड़ते नहीं हैं, बल्कि उन्हें निभाने के लिए आखिरी दम तक कोशिश करते हैं।

वहीं मूलांक 6 वालों को प्रेम और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं और अपने हर रिश्ते को दिल से निभाते हैं। इन लोगों का स्वभाव अत्यंत सरल होता है, जो अपने रिश्तों को बचाने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। ये संकट से भागते नहीं हैं, बल्कि उसे दूर करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: मूलांक 4 और 7 वालों की दोस्ती अच्छी, क्या शादी करना ठीक? अंक शास्त्र से जानें

मूलांक 3 वालों को 6 से शादी करनी चाहिए या नहीं?

मूलांक 3 और 6 वालों के रिश्ते की बात करें तो इनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत होती है। इन लोगों की दोस्ती लंबे समय तक चलती है, जो आसानी से टूटती नहीं है। यदि ये लोग शादी करते हैं तो इनकी मैरिड लाइफ भी अच्छी रहती है। इन लोगों के बीच बहुत प्रेम होता है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए तमाम प्रयास करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2025 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola