Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, जल्दी से नहीं लेते किसी से पंगा

कुछ लोगों का स्वभाव बहुत शांत होता है, जो जल्दी से किसी से लड़ाई नहीं करते हैं। लोगों के बीच इन्हें घुटन महसूस होती है, जिसके कारण ये अकेला रहना ही पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लोगों के अंदर ये सभी गुण होने की संभावना अधिक होती है।

Numerology

अकेला रहना करते हैं पसंद...

हर एक व्यक्ति अलग होता है। जहां कुछ लोग आसानी से अनजान लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं तो कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने परिवारवालों व दोस्तों के साथ भी कंफर्टेबल नहीं हो पाते हैं। ये लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचते हैं और अकेला रहना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा इनका स्वभाव शांत होता है और ये जल्दी से किसी से झगड़ा नहीं करते हैं।

विज्ञापन

अंक शास्त्र की मदद से पता चल सकता है कि किन तारीखों पर जन्मे लोगों के अंदर ये तमाम गुण होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, अंक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही हिस्सा माना जाता है, जिसमें व्यक्ति की तिथि के आधार पर उसके स्वभाव, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्ते से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग दिल के साफ, भावुक और शर्मीले होते हैं।

विज्ञापन

भावनाओं को नहीं करते शेयर

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव शांत होता है। ये अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा नहीं करते हैं, बल्कि अपने मन में रखते हैं। ये लोग भावुक होते हैं, जो आसानी से लोगों के बीच घुल-मिल नहीं पाते हैं। ये लोग अकेले ही रहना पसंद करते हैं और यात्रा भी अकेले ही करते हैं।

विज्ञापन

चंद्र देव की रहती है विशेष कृपा

चंद्र देव को मूलांक 2 का स्वामी माना जाता है। इसलिए चंद्र देव की मूलांक 2 वालों के ऊपर विशेष कृपा रहती है। यदि इनकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है, तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन

मूलांक 2 वालों का लकी रंग क्या है?

मूलांक 2 के लोगों को हल्के कलर अट्रैक्ट करते हैं। इन लोगों के लिए सफेद, हल्का हरा, हल्का नीला, क्रीम और भूरा रंग शुभ रहता है।

मूलांक 2 वाले किस क्षेत्र में बनाएं करियर?

मूलांक 2 के लोगों की कला में ज्यादा दिलचस्पी होती है। यदि ये लोग मीडिया, इंटीरियर डिजाइन, मनोरंजन और सलाहकार के क्षेत्र में काम करते हैं, तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा इन लोगों के लिए खुद का बिजनेस करना भी बढ़िया रहता है।

विज्ञापन

चंद्र देव को कैसे करें खुश?

  • नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें फल, फूल, मिठाई और बेल पत्र आदि अर्पित करें।
  • गरीबों की मदद करें और उन्हें सफेद रंग की चीजों का दान करें।
  • चंद्र देव का नाम जाप करना भी मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रहता है।

ये भी पढ़ें- Video: शनि की कृपा से इस राशि-लग्न वालों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, नहीं होगी कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ