Numerology: जीवनसाथी आपको चीट करेगा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ खोलेगी सारे राज

अंक शास्त्र की मदद से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। ये भी पता चल सकता है कि वो रिलेशनशिप में चीट करेंगे या नहीं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति झूठे व धोखेबाज होते हैं। जो अपने साथी को धोखा देने से पहले एक बार भी सोचते नहीं हैं।

Numerology

क्या आपको भी अपने साथी पर शक है?

रिश्तों की नींव भरोसे पर टिकी होती है। यदि एक बार भरोसा डगमगाने लगता है तो देर से ही सही रिश्ते के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। फिर तमाम प्रयास करने के बाद भी रिश्ते में पहले जैसी ताजगी नहीं आती है। हालांकि कई बार व्यक्ति जानबूझकर अपना रिश्ता तोड़ता है। कुछ लोग अपने साथी को चीट करते हैं। सब कुछ पता होने के बाद भी उन्हें धोखा देते हैं। हालांकि ये बात आपको पहले ही पता चल सकती है कि आपका जीवनसाथी आपको धोखा देगा या नहीं।

विज्ञापन

दरअसल, अंक शास्त्र की रहस्यमयी दुनिया में अंकों का खास महत्व है, जिनकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चलता है। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि उनका साथी कैसा होगा, वो आपको धोखा देगा या नहीं और आप उनके साथ कब तक खुशी-खुशी रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति अपने साथी को चीट करने से पहले एक बार भी सोचते नहीं हैं। उन्हें सिर्फ अपनी खुशी से मतलब होता है। लेकिन अंत में इन्हें निराशा ही हाथ लगती है।

विज्ञापन

ये लोग होते हैं झूठे और मतलबी!

वैदिक अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 7, 9, 14, 16, 23 या 27 को हुआ है, वो दिल से अच्छे नहीं होते हैं। ये लोग मतलबी होते हैं, जो अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे देते हैं। इसके अलावा ये लोग झूठे भी होते हैं, जो लोगों को अपने झांसे में आसानी से फंसा लेते हैं। यहां तक कि ये अपने जीवनसाथी से भी वफादार नहीं रहते हैं। अपने फायदे के लिए ये उन्हें भी धोखा दे सकते हैं। इन्हें सिर्फ अपनी खुशी से मतलब होता है। अपनी खुशी के लिए ये किसी का भी दिल दुखा सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astrology Matrix (@astrologymatrix)

दिल के साफ होते हैं ये लोग!

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 4, 6, 11, 17, 19 और 24 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साथ होते हैं। ये अपने से पहले घरवालों और अपने साथी की खुशी को अहमियत देते हैं। ये लोग कभी भी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ