Numerology: दिल नहीं दिमाग का इस्तेमाल करें मूलांक 5 वाले लोग, हर बार होंगे सफल

Mulank 5 Personality Traits: हर एक व्यक्ति के सोचने व फैसले लेने का तरीका अलग होता है। जहां कुछ लोग दिल से सोचते हैं तो कई लोग दिमाग से लिए फैसलों को अहमियत देते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 5 वालों को केवल दिमाग से ही फैसले लेने चाहिए नहीं तो इन्हें हार का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं मूलांक 5 वालों की खूबियां और लकी चार्ट के बारे में।

Numerology

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Mulank 5 Personality: कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोग दिल की जगह दिमाग से लिए गए फैसलों को अहमियत देते हैं। हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है जो हर फैसला दिल से लेते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों तर्क लंबी बहस का हिस्सा हैं, जिसमें कौन सही और कौन गलत ये बता पाना मुश्किल है।

विज्ञापन

लेकिन अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों को केवल अपने दिमाग से ही फैसले लेने चाहिए। दिल से लिए फैसलों के कारण अक्सर ये बाजी हार जाते हैं। दरअसल, अंक शास्त्र में हर एक नंबर की खासियत और कमियों के बारे में बताया गया है, जिनका गहरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसी की मदद से ज्योतिष विशेषज्ञ व्यक्ति की जन्म तिथि देखकर उनके स्वभाव व करियर से जुड़े कई सवालों के जवाब देते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों को दिल की जगह दिमाग से फैसले लेने चाहिए।

विज्ञापन

ये लोग दिमाग से ही लें फैसले

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 23 या 14 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग दिल के अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें अपने दिल को दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए। नहीं तो इन्हें नुकसान ही उठाना पड़ता है। यदि ये लोग सोच-समझकर और अपनों से बड़ों की सलाह लेकर फैसले करते हैं तो इनके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jatin Garg (@jatin_astros)

विज्ञापन

मूलांक 5 वालों की खूबियां

मूलांक 5 के लोगों को बंध के रहना पसंद नहीं होता है। ये अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। यदि इन लोगों को सही समय पर किसी का साथ या मार्गदर्शन मिल जाता है तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है।

मूलांक 5 वालों का लकी चार्ट

  • करियर- यात्रा से जुड़े व्यवसाय, मीडिया, रियल एस्टेट एजेंट और डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट
  • दिशा- उत्तर
  • रंग- चमकीले रंग
  • अंक- 5, 14 और 23

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ