Numerology Prediction 15 July 2026: 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार को 4 मूलांक के लोगों को लाभ होना तय है. इन लोगों को व्यापार में लाभ होगा और इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, 15 जुलाई के दिन का मूलांक 1 + 5 यानी 6 रहेगा. मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधाओं और धन का कारक माना जाता है. दिन का भाग्यांक 1+5+0+7+2+0+2+6=23 यानी 2+3 यानी 5 रहेगा. भाग्यांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र और बुध के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए दिन कैसा रहेगा. आप यहां जान सकते हैं. पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 15 जुलाई का अंक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
---विज्ञापन---
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. सूर्य का बुध के साथ सम और शुक्र के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों को रिश्तों में तनाव हो सकता है. दिन सामान्य रहने वाला है. गलत फैसलों के कारण परेशान होना पड़ेगा. आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है.
---विज्ञापन---
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
---विज्ञापन---
मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह के बुध मित्र ग्रह हैं. इन लोगों के शुक्र के साथ सामान्य संबंध है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहेगा. बुध के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है. करियर के लिहास से अच्छा समय रहेगा.
---विज्ञापन---
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
---विज्ञापन---
गुरु ग्रह मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह हैं. देवगुरु बृहस्पति का बुध और शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के दिन साधारण रहने वाला है. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. मेहनत करने पर व्यापार में लाभ प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: मूलांक 3 वालों को इन क्षेत्र में बनाना चाहिए करियर, मिलता है भाग्य का साथ और अपार सफलता
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी राहु माने जाते हैं. राहु का बुध और शुक्र के साथ मित्रता का भाव है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. लव लाइफ और व्यापार के मामले में फायदा होगा. रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं. दिन का भाग्यांक 5 ही रहने वाला है. इन लोगों का शुक्र ग्रह के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें आर्थिक तौर पर तगड़ा मुनाफा होगा. व्यापार में तरक्की करेंगे. पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
दिन का मूलांक 6 ही रहने वाला है. मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं. शुक्र ग्रह का बुध के साथ मित्रता का भाव है. ऐसे मेें इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक सुख मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें - Jagannath Mandir: कई रहस्यों से घिरा है पुरी का जगन्नाथ मंदिर, यहां होने वाले चमत्कार से विज्ञान भी हैरान
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह का बुध और शुक्र दोनों के साथ अच्छा संबंध माना जाता है. मित्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 7 के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और आर्थिक लाभ होगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
शनि ग्रह को मूलांक 8 का स्वामी माना जाता है. शनि का बुध-शुक्र के साथ अच्छा संबंध है. इन्हें मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक तौर पर लाभ होगा. तेज बुद्धि के कारण व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है. मंगल का बुध के साथ शत्रु और शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों को परेशान होना पड़ सकता है. क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें - Gajakesari Yog: आषाढ़ अमावस्या पर प्रभावी रहेगा गजकेसरी योग, सिंह समेत 4 राशियों को होगी धन-दौलत की प्राप्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.