Gajakesari Yog: आषाढ़ अमावस्या पर प्रभावी रहेगा गजकेसरी योग, सिंह समेत 4 राशियों को होगी धन-दौलत की प्राप्ति
Gajakesari Yog 2026: आज 14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या के दिन गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से इस योग के निर्माण से कई राशियों को लाभ मिल सकता है.

Gajakesari Yog 2026 Rashifal: आषाढ़ अमावस्या के दिन आज शाम को 6 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में गुरु पहले से विराजमान हैं. ऐसे में गुरु और चंद्रमा के कर्क राशि में होने से गजकेसरी राजयोग बनेगा.
कर्क राशि में गजकेसरी योग
2 / 6कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा. इस योग क् प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को लाभ होगा. इन लोगों को करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि वालों के जीवन में इस गजकेसरी योग के निर्माण से उन्नति के योग बनेंगे. करियर में तरक्की करेंगे. आपको करियर और कारोबार में लाभ होगा. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. ये भी पढ़ें – Om Mantra Chanting: आध्यात्मिक ही नहीं, शारीरिक और मानसिक रूप से भी लाभकारी है ‘ॐ’ का मंत्रोच्चार, जानिए फायदे
कर्क राशि
4 / 6गजकेसरी योग का निर्माण कर्क राशि में हो रहा है. आपको करियर में उन्नति के योग बनेंगे. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे होंगे और उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. किसी बड़ी डील के होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा.
सिंह राशि
5 / 6सिंह राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. करियर में आगे बढ़ने से कमाई में इजाफा होगा. इससे आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धनु राशि
6 / 6धनु राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना शुभ और लाभकारी रहेगा. इन लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहने वाला है. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और जीवन में तरक्की करेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.