Navpancham Yog: 7 नवपंचम योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, घर और संपत्ति में होगी वृद्धि!

Navpancham Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है जो 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

Navpancham

Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। ग्रह की स्थिति बदलती है तो ग्रहों द्वारा अलग-अलग तरह के योग का भी निर्माण किया जाता है। इस बार नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है, जो 7 ग्रहों द्वारा बना जा रहा है। सात नवपंचम योग के निर्माण से सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। मंगल ग्रह- शनि ग्रह का, गुरु ग्रह-केतु ग्रह का मंगल ग्रह-शुक्र ग्रह का, चंद्र ग्रह, बुध ग्रह- गुरु ग्रह और राहु ग्रह द्वारा 7 नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

Mesh Rashi

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों की जिंदगी में बड़े-बड़े बदलाव होने वाले हैं। जीवन में खुशहाली आएगी और आकस्मिक धन वृद्धि के योग बनेंगे। 7 नवपंचम योग के निर्माण से इस राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। सेहत पहले से बेहतर हो सकती है। मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। जिंदगी में काफी समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और अच्छे दिन दस्तक देंगे। आय वृद्धि के साथ पदोन्नति होगी।

मकर राशि

Makar Rashi

विज्ञापन

मकर राशि के लोगों के लिए सात नवपंचम योग का निर्माण होना फलदायी रहेगा। करियर में तरक्की और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग हैं। मार्केट निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप कोई नई योजना बना सकते हैं जिससे मुनाफा हो सकता है। घर-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए 7 ग्रहों द्वारा निर्माण किया जा रहा नवपंचम योग उत्तम रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके लिए आपकी योजनाएं भी काम आएंगी। करियर में सफलता पा सकते हैं, लेकिन अपनी मेहनत में कमी न आने दें और किसी तरह का घमंड न करें। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जातकों के लिए समय अनुकूल है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ-साथ आय वृद्धि के योग भी बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना फलदायी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ