---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Most Vicious Zodiac Sign: इन 3 राशियों के लोग मीठी बातों में फंसाकर निकाल लेते हैं हर काम, नहीं करते परवाह

Most Vicious Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास राशियों के जातक (व्यक्ति) न केवल बातचीत में माहिर और सधे हुए होते हैं, बल्कि बहुत चतुर भी होते हैं। ये लोग बातों ही बातों में अपना काम निकालने में एक्सपर्ट होते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों में होते हैं ऐसे गुण।

---विज्ञापन---

Most Vicious Zodiac Sign: अक्सर हम सुनते हैं कि कुछ राशियों के लोग बेहद चालाक और बातों के जादूगर होते हैं। ये लोग अपनी मीठी बातों से किसी को भी अपना मुरीद बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ये चालाकी कई बार नकारात्मक रूप ले लेती है। अक्सर ऐसे लोग स्वार्थी किस्म के होते है, लेकिन धोखेबाज नहीं होते है। ये लंबे समय तक साथ निभाने में यकीन रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 राशियों के बारे में, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग मीठी बातों में फंसाकर अपना काम निकाल लेते हैं और किसी हद की परवाह नहीं करते हैं।

मिथुन राशि

सच में यदि किसी को बातों का जादूगर कहते हैं, तो वे अक्सर मिथुन राशि के व्यक्ति होते है। इन राशि के स्वामी बुध है, जो वाणी और भाषण यानी स्पीच के स्वामी हैं। साथ ही, ये लोग बेहद चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये किसी भी विषय पर बातचीत करने में इतने माहिर होते हैं कि अपनी बातों से सामने वाले को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। जाहिर है कि ऐसे लोगों का काम बातों-बातों में ही निकल जाता है। सबसे बड़ी बात है, इन लोगों को अपने काम का मकसद पता होता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग थोड़े रहस्यमय होते हैं। ये राशि के जातक कम्यूनिकेशन स्किल में माहिर होते और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का तरीका जानते हैं। अपनी बातों और चतुराई से ये को आसानी से फंसा सकते हैं। अपनी चालाकी का इस्तेमाल इन्हें अपने फायदे के लिए करना अच्छे से आता है। अपना काम निकलता हुआ न देख ये लोगों डराने से भी बाज नहीं आते हैं। हालांकि इसकी नौबत कम ही आती है, क्योंकि ये लोगों को इतना प्रभावित कर देते हैं कि वे उनकी बात मानने से मजबूर हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह राशिचक्र की 12वीं राशि है, जो कई विलक्षण गुणों से युक्त होती है। अक्सर इस राशि के बड़े भावुक और संवेदनशील होते हैं। इन्हें लोगों से बातें करने का खूब शौक होता है। ये अपनी लच्छेदार और भावुकता भरी बातों से सामने वाले को भी भावुक कर सकते हैं। बस यहीं पर इनका काम बन जाता है और लोगों को अपने पक्ष में कर लेते हैं। दूसरी तरह ये लोग अपना काम निकलवाने के लिए नैतिकता की परवाह भी नहीं करते हैं। धन का लालच देकर भी काम करा लेते हैं और तन का भी।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: 10 हजार हाथियों के बल वाले भीम जब हुए एक स्त्री से पराजित, जानिए क्या है पूरी कहानी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: पैसे से खेलते हैं इन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2024 04:24 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola