हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Most Lucky Zodiac: किस्मत की बेहद धनी होती हैं ये 4 रशियां, बिना मेहनत के भी मिल जाती है हर सुख-सुविधा

Most Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय मान्यताओं में 4 राशियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं, क्योंकि इनके जीवन में धन, सुख-सुविधा और मान-सम्मान के मौके आसानी से बनते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र में 4 राशियां बेहद लकी मानी जाती हैं. (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Most Lucky Zodiac Signs: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि कुछ लोग किस्मत के धनी होते हैं? उन्हें बिना कुछ किए उन्हें सब कुछ मिल जाता है. ज्योतिष शास्त्र भी कहता है कि ऐसा होता है, क्योंकि कुछ राशियां जन्म से ही इतनी ‘लकी’ होती हैं कि उन्हें जीवन में भौतिक सुख, धन-दौलत और मान-सम्मान आसानी से मिल जाता है. ग्रह और नक्षत्र उन पर विशेष कृपा करते हैं, जिससे वे बिना ज्यादा मेहनत के भी सफलता हासिल कर लेते हैं. आइए, जानते हैं वे 4 राशियां कौन-सी हैं, जो किस्मत की सबसे धनी मानी जाती हैं?

वृषभ: शुक्र की कृपा से खुशहाल

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, जो सुख, समृद्धि और विलासिता का कारक है. वृषभ वालों को जीवन में हर वो चीज मिलती है जो उन्हें खुश रखती है. उन्हें महंगी और खूबसूरत चीजें बहुत पसंद होती हैं और वे उन्हें हासिल करते भी हैं. आर्थिक रूप से ये बहुत समझदार होते हैं, इसलिए पैसा इनके पास टिकता है और बढ़ता भी है. ये लोग अपनी लाइफस्टाइल को लेकर कभी समझौता नहीं करते हैं और किस्मत उनका साथ कभी नहीं छोड़ती है.

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: भगवान को अर्पित प्रसाद फिर से चढ़ाना क्यों वर्जित माना जाता है? जानें सही धार्मिक नियम

विज्ञापन

कुंभ: राजयोग का साथ

कुंभ राशि वालों पर शनि ग्रह का प्रभाव बहुत गहरा होता हैं. इसलिए बहुत शांत रहते हैं. उनका स्वभाव भी सकारात्मक होता है. इनकी कुंडली में अक्सर राजयोग बनता है, यानी ये जो भी ठान लेते हैं, उसमें सफल होकर ही दम लेते हैं. किस्मत इनके साथ होती है, इसलिए इन्हें मुश्किलों का सामना कम करना पड़ता है. ये लोग अपनी मेहनत से ज्यादा अपनी सोच और सकारात्मकता से कामयाबी हासिल करते हैं.

सिंह: आत्मविश्वासी भाग्यशाली

राशिचक्र में सिंह 5वीं राशि है, जिसके स्वामी सूर्यहैं. इस राशि वालों में जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है. उनका आत्मविश्वास इतना मजबूत होता है कि वे बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर लेते हैं. ये लोग अपनी पर्सनैलिटी और सोच से लोगों को प्रभावित करते हैं और समाज में जल्दी मान-सम्मान पाते हैं. उनकी किस्मत उनके कॉन्फिडेंस का साथ देती है, इसलिए वे मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से कर लेते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

वृश्चिक: बुद्धि से किस्मत बनाने वाले

वृश्चिक राशिचक्र की 8वीं राशि हैं. इस राशि के लोग बहुत बुद्धिमान, चतुर और दृढ़ निश्चयी होते हैं. वे अवसरों को जल्दी पहचान लेते हैं, जिसे वे अपनी बुद्धि से उन्हें अपने पक्ष में भी कर लेते हैं. यह देखा गया है कि इन्हें अचानक धन लाभ के अवसर भी मिलते रहते हैं. ये कड़ी मेहनत कम करते हैं, लेकिन अपनी समझ से कामयाबी हासिल कर लेते हैं. ये राशि भी किस्मत की धनी मानी जाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: कन्या राशि में बुध गोचर से खुलेंगे 5 राशियों के तरक्की के रास्ते, बरस सकता है पैसा, बढ़ेगा मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola