मार्गी होने के साथ बुध बदलेंगे दिशा, जागेगा इन 5 राशियों का सोया नसीब

7 अप्रैल, 2025 से बुध ग्रह न केवल अपनी दिशा में बदलाव कर रहे हैं, बल्कि वे मार्गी होकर सीधी चाल भी चलेंगे। बुध की चाल के इस बदलाव से 5 राशियों के जातकों का सोया नसीब जागने का योग बन रहा है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-grah-gochar-2025-horoscope
विज्ञापन

जब ग्रह खगोलीय गति करते हैं, तो न केवल वक्री और मार्गी होते हैं, बल्कि वे अपना दिशा परिवर्तन भी करते है। ग्रहों के राजकुमार 7 अप्रैल से मार्गी होने के साथ-साथ अपनी दिशा में भी बदलाव कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध अभी वक्री अवस्था में टेढ़ी चाल चल रहे हैं, लेकिन सोमवार 7 अप्रैल, 2025 की शाम में 4 बजकर 36 मिनट पर वे मीन राशि में मार्गी हो रहे है।

लेकिन मार्गी होकर सीधी चाल चलने से पहले बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध 7 अप्रैल की सुबह में 9 बजकर 48 मिनट पर सूर्य की परिक्रमा पथ पर अपनी दिशा बदलकर दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख हो चुके हैं। बुध ग्रह का दक्षिणमार्गी होने से व्यापार और संवाद में वृद्धि होती है, जिससे नए अवसर उत्पन्न होते हैं।

Advertisment

बुध की दिशा बदलाव और मार्गी होने का राशियों पर असर

7 अप्रैल, 2025 से बुध ग्रह के दिशा में बदलाव और मार्गी होकर सीधी चाल चलने का प्रभाव 5 राशियों पर खास तौर से पड़ेगा। बुध ग्रह मार्गी होना और दिशा में बदलाव होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। बुध की चाल के इस बदलाव से इन राशियों के जातकों के समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास में इजाफा करेगा। जिससे इन राशियों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन्हें क्या-क्या लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि

बुध का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। व्यापारिक मामलों में सुधार और नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वे अब सफलता की ओर बढ़ेंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। बुध के मार्गी होने से शिक्षा, करियर और यात्रा के मामले में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग विदेश जाने का सोच रहे थे, उन्हें अब अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए बुध का मार्गी होना विशेष लाभकारी है। संचार और विचारों के स्तर पर सुधार होगा। सामाजिक दायरे में आपके विचारों को अधिक समर्थन मिलेगा और इससे आपके करियर को भी फायदा होगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी हो सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। बुध की दिशा परिवर्तन से आपकी कार्यशक्ति बढ़ेगी और संचार के माध्यम से सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सभी मुश्किलें आसानी से हल हो जाएंगी। यह समय आर्थिक दृष्टि से भी फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सौभाग्य का संकेत है। बुध के प्रभाव से आपको मानसिक शांति मिलेगी, और आप अपने काम में और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे, और संचार में सुधार होगा। यह समय यात्रा के लिए भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

बुध का मार्गी होना इन 5 पांच राशियों के लिए एक शुभ संकेत है। करियर, वित्त और व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा। जो लोग किसी विशेष काम के लिए संघर्ष कर रहे थे, उनके लिए अब सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ