Numerology Prediction: अगर आपका भरोसा अंक ज्योतिष में है, तो जुलाई का महीना आपके लिए खास हो सकता है. द्रिक पचांग के अनुसकर, 7 जुलाई 2026 को सुबह 10:32 बजे बुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध को बुद्धि, बातचीत करने की कला, बिजनेस, पैसा और तेज दिमाग का कारक माना जाता है. जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है, तो उसका असर और भी मजबूत माना जाता है. बुध का यह गोचर 5 अगस्त 2026 तक रहेगा. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस दौरान 3 खास मूलांक वालों को करियर, बिजनेस और पैसों के मामले में जबरदस्त मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या आपका मूलांक भी इस सूची में टैग है या नहीं?

मूलांक 5

अगर आपका मूलांक 5 है यानी जो लोग किसी महीने की 5, 14 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो ये समय आपके लिए काफी शानदार माना जा रहा है. इसकी वजह साफ है—मूलांक 5 का स्वामी खुद बुध ग्रह है. इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी और दिमाग पहले से ज्यादा तेज चलेगा. अगर बिजनेस करते हैं, खासकर पार्टनरशिप में, तो नए क्लाइंट और अच्छे सौदे मिल सकते हैं. कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की भी संभावना बन सकती है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Dry Tree Dream Meaning: सपने में सूखा पेड़ देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 6

मूलांक 6 यानी जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख हुआ होता है, के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और शुक्र-बुध को मित्र ग्रह माना जाता है. इसलिए यह समय आपके लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है. इन लोगों के लिए इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं और अचानक आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है. अगर आप मीडिया, मार्केटिंग, कंटेंट, राइटिंग, फिल्म, फैशन या ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है. इस दौरान आपकी बात करने की स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आएगी. इंटरव्यू, मीटिंग या क्लाइंट डील में इसका सीधा फायदा मिल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 1

मूलांक 1 यानी जिनकी जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, के जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ माना जा रहा है. सूर्य और बुध का मेल आपकी लीडरशिप क्वालिटी को और मजबूत कर सकता है. अगर नया बिजनेस, स्टार्टअप या कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान है, तो यह समय अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी में आपकी मेहनत नोटिस होगी और सीनियर्स से तारीफ मिलने के योग बन सकते हैं. सरकारी कामों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में भूख लगना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---खबर नीचे जारी है---

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का असर खास तौर पर उन लोगों पर अच्छा माना जाता है, जो मार्केटिंग, सेल्स, आईटी, बैंकिंग, एजुकेशन, कंसल्टिंग, कंटेंट, टीचिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं. अगर आपका काम बोलने, लिखने, समझाने या लोगों से जुड़ने का है, तो यह समय आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है. विदेश में नौकरी या किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना भी बन सकती है.

अति-उत्साह से बचें

हालांकि यह गोचर शुभ माना जा रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला ले लिया जाए. किसी भी बड़े निवेश या नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें. मान्यता है कि बुध की मजबूत स्थिति इस समय आपकी बातों का असर बढ़ा सकती है. ध्यान रखें, यह गोचर 5 अगस्त 2026 तक ही रहेगा. ऐसे में अगर आपका मूलांक 1, 5 या 6 है, तो इस दौरान मिलने वाले अच्छे मौकों का फायदा उठाने की कोशिश जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Sixth Sense Zodiacs: ‘डेजा वू’ क्या है? ये 4 राशियां क्यों सबसे ज्यादा महसूस करती हैं Deja Vu, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.