मंगल की राशि मेष में बुध-सूर्य के संगम से 3 राशियों पर संकट, खतरे में पड़ेगी नौकरी, व्यापार में होगा नुकसान

ज्योतिष गणना के अनुसार, 7 मई, 2025 से मंगल की राशि मेष में बुध-सूर्य का संयोग 3 राशियों के जातकों के लिए यह कई मुश्किलें और चुनौतियां खड़ी करेगा। इन 3 राशियों के जातकों के काम, रिश्ते और मानसिक शांति पर नेगेटिव असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

mesh-rashi-mein-surya-budh-yuti

सोमवार 14 अप्रैल, 2025 से ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में वे 15 मई तक विराजमान रहेंगे। इसी दौरान 7 मई को की सुबह में 4 बजकर 13 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध भी मेष राशि में गोचर करेंगे। मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि में बुध का मिलन सूर्य से होगा। बुध-सूर्य की इस युति की फल देने के प्रभाव पर मंगल ग्रह का भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन

मंगल की राशि में बुध-सूर्य संगम का राशियों पर असर

मेष राशि में सूर्य और बुध का संगम एक बहुत ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, विशेषकर जब यह मंगल की राशि मेष में हो रहा हो। मंगल एक अग्नि तत्व ग्रह हैं और इसमें सूर्य और बुध की युति ‘बुधादित्य योग’ तो बनाती है, लेकिन जब यह उग्र ग्रह मंगल की छत्रछाया में होती है, तब इसके नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर अधिक दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह युति 7 मई से शुरू होगी और 15 मई, 2025 तक कायम रहेगी। ज्योतिष आकलन के अनुसार, मेष राशि में बुध-सूर्य का यह संगम यूं तो अधिकांश राशियों के लिए काफी फलदायी है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह कई मुश्किलें और चुनौतियां खड़ी करेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध-सूर्य की इस योग से इस समय आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। बॉस या सीनियर से अनबन की संभावना है। अगर आप प्रमोशन या नई नौकरी की उम्मीद कर रहे हैं, तो फिलहाल उसमें रुकावट आ सकती है। दफ्तर की राजनीति से दूर रहें और किसी से बहस न करें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

तुला राशि

मंगल की राशि मेष में बुध-सूर्य की युति के असर से आपके रिश्तों और साझेदारी वाले कामों में तनाव आ सकता है। बिज़नेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है या धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी खटपट हो सकती है। अगर किसी के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखें। कोई भी कागज़ात साइन करने से पहले ध्यान से पढ़ें। शादीशुदा ज़िंदगी में संयम और धैर्य रखें।

विज्ञापन

मकर राशि

इस समय घर-परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा भी हो सकता है। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और चिंता बढ़ सकती है। घर या गाड़ी से जुड़ी प्लानिंग में अड़चनें आ सकती हैं। पैसों का कोई बड़ा निवेश अभी न करें, टालना ही बेहतर रहेगा। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर के मामलों में शांत रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ