Navpancham Yog: 28 जून को बुध-शनि के नवपंचम योग से इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर-कारोबार से होगा भारी धन लाभ

Navpancham Yog: 28 जून, 2025 को बनने वाला बुध-शनि नवपंचम योग इन 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायक सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। यह योग मेहनत, योजना और संवाद को एक साथ मिलाकर 5 राशियों के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

daily horoscope

Navpancham Yog: शनिवार 28 जून, 2025 को बुध और शनि ग्रह नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 28 जून को बुध-शनि सुबह में 09:20 ए एम बजे से एक-दूसरे से 120 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे। यह कोणीय स्थिति तब बनती है, जो कोई दो ग्रह कुंडली के नवम और पंचम भाव में होते हैं। यही कारण है कि इस योग को नवपंचम योग कहते हैं। आइए जानते हैं, बुध-शनि के नवपंचम योग का ज्योतिष महत्व क्या है और इस योग का किन

विज्ञापन

बुध-शनि नवपंचम योग ज्योतिष महत्व

बुध को बुद्धि, व्यापार, गणना और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, मेहनत और स्थायित्व का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह नवपंचम योग में आते हैं यानी एक-दूसरे से पंचम और नवम भाव में स्थित होते हैं, तब इनकी दृष्टि और ऊर्जा से कर्म और बुद्धि में संतुलन बनता है। यह एक शुभ योग है, जो करियर, शिक्षा, कारोबार और वित्तीय मामलों में अद्भुत सफलता दिलाता है।

विज्ञापन

बुध-शनि नवपंचम योग का राशियों पर असर

28 जून को बुध और शनि के बीच बनने वाला नवपंचम योग एक विशेष ज्योतिषीय संयोग है, जो सभी राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। लेकिन, इस योग से 5 राशियों को नई रौशनी और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध शनि का यह नवपंचम योग करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला है। यदि आप जॉब में हैं तो प्रमोशन या ट्रांसफर की अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें पुराने निवेश से भारी लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा और नए स्रोतों से आय का मार्ग खुलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह नवपंचम योग विशेष रूप से भाग्यवृद्धि और व्यवसायिक उन्नति का सूचक है। जो लोग लंबे समय से करियर में स्थिरता की तलाश में थे, उन्हें अब नई दिशा मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है और यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी होने के कारण बुध शनि का यह नवपंचम योग आपके लिए अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदों या साझेदारी की शुरुआत के लिए अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय समृद्धिदायक है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह बुध-शनि का यह शुभ योग पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर खुशियां लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पहचान और प्रशंसा मिलेगी। जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें बड़े ऑर्डर या नए क्लाइंट्स से लाभ होगा। साथ ही संतान सुख या उनसे जुड़ी कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। निवेश या शेयर बाजार से भी लाभ की संभावना है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध शनि का यह नवपंचम योग स्थायित्व और सफलता का प्रतीक सिद्ध हो सकता है। शनि आपकी राशि का स्वामी है, और बुध से उसका नवपंचम संबंध आपको प्रबंधन, योजना और विश्लेषण में विशेष लाभ दिलाएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो किसी पुराने पार्टनर से दोबारा संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ