---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vakri Grah Rashifal: नवंबर 2025 में बैक-टू-बैक ये 2 शुभ ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, जानिए आपकी राशि पर होगा क्या असर

Vakri Grah Rashifal: नवंबर 2025 में बुध और गुरु दोनों वक्री हो रहे हैं। जानिए, इन दो शुभ ग्रहों की चाल में यह बदलाव क्या संकेत दे रहा है? इस दुर्लभ ग्रह संयोग का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क?

---विज्ञापन---

Vakri Grah Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 का नवंबर माह दो प्रमुख ग्रहों, बुध और गुरु, की चाल में परिवर्तन लेकर आ रहा है, जिसका प्रभाव संचार, बुद्धि, व्यापार और जीवन के निर्णयों पर गहराई से पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि 12:31 बजे से बुध ग्रह वक्री होंगे यानी अपनी सामान्य गति से उल्टी दिशा में चलना शुरू करेंगे। बुध संचार, तर्क, तकनीक और व्यापार के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इस बदलाव से इन क्षेत्रों में भ्रम, विलंब और गलतफहमियों की संभावना बढ़ सकती है।

वहीं, 11 नवंबर 2025 की रात 10:11 बजे से गुरु ग्रह भी वक्री हो जाएंगे। खास बात यह है कि वे कर्क राशि में वक्री होंगे, जो उनकी उच्च राशि है। गुरु का संबंध ज्ञान, विचार, न्याय, विस्तार और निर्णय-शक्ति से होता है। वक्री गुरु जीवन की दिशा, सोचने के तरीके और धार्मिक दृष्टिकोण में नया मोड़ ला सकते हैं।

---विज्ञापन---

वक्री ग्रह 2025 राशिफल

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध और गुरु दोनों ही वैदिक ज्योतिष में शुभ ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इनका वक्री होना हर किसी के लिए नकारात्मक नहीं होगा। कुछ राशियों के लिए यह आत्मनिरीक्षण और प्रगति का समय होगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं, इन दोनों ग्रहों के वक्री होने से 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा और किन्हें रहना होगा सतर्क?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर मुश्किल घड़ी में साथ देंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें, जानिए सफलता के राज

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना मध्यम असर वाला रह सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन और संपत्ति से जुड़े फैसलों में अड़चनें आ सकती हैं। प्रोफेशनल कम्युनिकेशन में रुकावटें और गलतफहमियां हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना पॉजिटिव रहेगा। साहस, आत्मविश्वास और संवाद की क्षमता में सुधार होगा। रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। संचार, मार्केटिंग, शिक्षा और नेटवर्किंग से जुड़े लोग अच्छा लाभ पा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना मिला-जुला असर वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन यह आत्मविश्लेषण और दीर्घकालीन सोच के लिए सही समय है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाज़ी में निवेश से बचें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना काफी गहराई से असर डालएगे। यह समय आपके आत्मनिरीक्षण का है। विचारों में परिपक्वता आएगी, लेकिन कुछ आंतरिक द्वंद्व भी बढ़ सकते हैं। संबंधों में भी स्पष्टता बनाए रखना ज़रूरी होगा।

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: जब भाई नहीं हो पास तो कैसे मनाएं ‘भाई दूज’, अपनाएं ये उपाय; होगी अकाल मृत्यु से रक्षा

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इसलिए सावधानी जरूरी है। अचानक खर्चे, थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकते हैं। यात्रा या विदेशी कामों में बाधाएं आ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य और नींद का ध्यान रखें, निवेश टालें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना अच्छा होने के योग दर्शा रहा है। पुराने संपर्कों से लाभ होगा। पुराने प्रोजेक्ट्स या दोस्तों से फिर से संपर्क बनने की संभावना है। योजनाओं में नया नजरिया मिलेगा। टीमवर्क और प्लानिंग में सुधार लाने से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना मिला-जुला असर वाला होगा। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन यह अपने करियर पर दोबारा सोचने का अच्छा समय है। वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं। धैर्य और विनम्रता से स्थिति को संभालें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना बढ़िया साबित हो सकता है। विस्तार के अवसर मिलेंगे। नए दृष्टिकोण, शिक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। धार्मिक या दर्शन से जुड़ाव बढ़ेगा। खुले दिमाग से सीखने की प्रवृत्ति रखें।

ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गोपनीय विषयों में उलझनें बढ़ेंगी। वित्तीय मामलों, शेयर बाजार या गुप्त जानकारी से संबंधित चीज़ों में सतर्क रहें। रिश्तों में भी पारदर्शिता रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना कुछ प्रतिकूल हो सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तों और साझेदारियों में गलतफहमियाँ या दूरी बन सकती है। सहकर्मियों से भी मतभेद संभव हैं। संवाद स्पष्ट रखें और बड़े फैसलों से पहले सोचें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध होगा। यह सुधार और अनुशासन का समय साबित होगा। पुरानी परेशानियां हल हो सकती हैं। कार्यशैली में सुधार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का वक्री होना काफी शुभ है। कलात्मक, रचनात्मक या शैक्षणिक क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। प्रेम जीवन में भी सुधार संभव है। रचनात्मकता को प्रकट करें, आध्यात्मिकता से जुड़ें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2025 02:41 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola