---विज्ञापन---

Religion

Chanakya Niti: हर मुश्किल घड़ी में साथ देंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें, जानिए सफलता के राज

Chanakya Niti: क्या जीवन की उलझनों में दिशा खो बैठे हैं? आचार्य चाणक्य की नीतियां क्यों आज भी सफलता की चाबी मानी जाती हैं? जानिए उनके 10 ऐसे अनमोल सूत्र, जो हर मुश्किल में आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं।

Chanakya Niti: भारत के महान विचारक और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य का जीवनदर्शन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका लिखा ‘चाणक्य नीति’ एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन, व्यवहार, राजनीति, शिक्षा और आध्यात्म का गहरा समावेश है। आइए जानते हैं, उनकी 10 ऐसी शिक्षाएं जो हर कठिन समय में आपका मार्गदर्शन करेंगी और सफलता की राह दिखाएंगी।

धर्म और दयाहीन व्यक्ति से रहें दूर

चाणक्य कहते हैं, ‘जो व्यक्ति धर्म और दया से रहित हो, वह समाज और आत्मा दोनों के लिए हानिकारक होता है।’ ऐसे लोगों से दूर रहना ही बुद्धिमानी है क्योंकि वे न तो किसी का भला सोचते हैं और न ही किसी का साथ निभाते हैं।

---विज्ञापन---

सोच-समझकर चुनें गुरु

जिस गुरु के पास आत्मज्ञान न हो, उससे ज्ञान की अपेक्षा करना व्यर्थ है। सही गुरु ही जीवन का सही मार्ग दिखा सकता है। केवल बाहरी दिखावे से प्रभावित होकर गुरु न चुनें।

स्वास्थ्य को दें सर्वोच्चता

जब तक शरीर स्वस्थ है और आप उसे नियंत्रित कर सकते हैं, उसी समय आत्मज्ञान की ओर बढ़ना चाहिए। बीमार शरीर न मन को नियंत्रित कर सकता है न आत्मा को समझ सकता है।

---विज्ञापन---

विद्या है सबसे बड़ा गुप्त धन

चाणक्य कहते हैं, ‘विद्या वह धन है जो न चोरी हो सकता है, न बांटा जा सकता है।’ यह हर संकट में आपके साथ खड़ी रहती है। विद्या जितनी बांटेंगे, उतनी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: केवल शॉपिंग का त्योहार नहीं है धनतेरस, जानिए इसका रहस्य और असली संदेश

---विज्ञापन---

संतों के सत्संग से होगा उद्धार

जो लोग साधुओं का संग करते हैं, उनमें श्रद्धा, भक्ति और संयम विकसित होते हैं। इससे न केवल उनका जीवन सुधरता है, बल्कि उनका कुल भी पुण्य का भागी बनता है।

तप अकेले, अभ्यास साथ में

चाणक्य कहते हैं, ‘तपस्या एकांत में करें ताकि ध्यान भंग न हो। लेकिन अभ्यास जैसे युद्ध, गायन या कृषि जैसे काम समूह में करने चाहिए, ताकि श्रेष्ठ परिणाम मिल सके।’

---विज्ञापन---

रिश्तों में प्रेम नहीं, तो दूरी बेहतर

चाणक्य स्पष्ट रूप से कहते हैं, ‘जिस पत्नी में प्रेम न हो, वह सिर्फ बंधन है।’ इसी तरह वे रिश्तेदार जो स्नेह, आदर और सत्कार न दिखाएं, उनसे दूरी बनाए रखना ही सुखद जीवन का रहस्य है।

अपमान का समझदारी से दें जवाब

चाणक्य का मानना है कि किसी के अपमान का जवाब गुस्से से नहीं, बल्कि बुद्धि से दिया जाना चाहिए। मौन भी एक प्रकार का उत्तर होता है।

---विज्ञापन---

सबसे मिलें, पर संभलकर

हर किसी से अच्छा व्यवहार करें, लेकिन अपना मन और रहस्य हर किसी से साझा न करें। चाणक्य नीति बताती है कि मित्रता में भी विवेक जरूरी है।

समय का सदुपयोग है सफलता की कुंजी

चाणक्य कहते हैं, ‘जो व्यक्ति समय का सही उपयोग करता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है।’ आलस्य, टालमटोल और अनावश्यक सुख की चाह इंसान को पीछे धकेलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: जब भाई नहीं हो पास तो कैसे मनाएं ‘भाई दूज’, अपनाएं ये उपाय; होगी अकाल मृत्यु से रक्षा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2025 12:53 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola