---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मासिक दुर्गा अष्टमी आज, करेंगे ये काम तो मिलेगी सुख-शांति

Masik Durga Ashtami Date Upay: 2023 की आखिरी मासिक दुर्गा अष्टमी आज है। आइए जानते हैं इसके लिए शुभ मुहूर्त और 5 खास उपाय।

---खबर नीचे जारी है---

Masik Durga Ashtami Date Upay: मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने की अष्टमी तिथि को पड़ती है। भाद्रपद शुक्ल की अष्टमी तिथि 20 दिसंबर (बुधवार) को यानी आज है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार यह तिथि मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन सुख-समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ खास उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी के लिए शुभ मुहूर्त और उपाय।

मासिक दुर्गाष्टमी मुहूर्त

मासिक दुर्गाष्टमी पर अष्टमी तिथि 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू हो चुकी है। यह तिथि 20 दिसंबर को यानी आज सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रहना उचित होगा।

मासिक दुर्गा अष्टमी उपाय

---खबर नीचे जारी है---

या देवि सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

इस मंत्र को बोलने से शांति (मन की) मिलती है। इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

या देवि सर्वभूतेषु बुद्धि रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

सही विधि से इस मंत्र का जाप करने पर बुद्धि का विकास होता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 51 बार करें तो अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

या देवि सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

इस मंत्र को बोलने से हर परिस्थिति से उबरने की शक्ति मिलती है। साथ ही मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---खबर नीचे जारी है---

मासिक दुर्गा अष्टमी के 5 उपाय

1. दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन मां दुर्गा को 3 लौंग अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

2. मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को मखाने या बताशा का भोग लगाना शुभ है। इसके मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

3. दुर्गा अष्टमी के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराएं। यदि ऐसा संभव न हो पाए तो उन्हें उनकी प्रिय वस्तु भेंट करें।

4. अष्टमी के दिन मां दुर्गा को कम से कम एक कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से दुखः और दरिद्रता दूर हो जाती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

5. मां दुर्गा को चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दूसरों को कभी ना बताएं 6 बात, होगा नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 17, 2023 11:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola