---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chanakya Niti: दूसरों को भूलकर भी ना बताएं 6 बात, हो सकता है भारी नुकसान

Chanakya Niti About Secret: चाणक्य कहते हैं कि कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें दूसरों के सामने प्रकट नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं किन बातों को गुप्त रखना अच्छा है।

---खबर नीचे जारी है---

Chanakya Niti About Secret: कहते हैं कि चाणक्य नीति का पालन करने वाले कभी मुश्किल में नहीं पड़ते। ऐसा इसलिए क्योंकि आचार्य चाणक्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं,  जो आज के संदर्भ में भी सही माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने गोपनीयता को लेकर भी कई बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के मुताबिक छह बातें ऐसी हैं, जिन्हें हमेशा गुप्त ही रखना चाहिए। आइए जानते हैं गोपनीयता के बारे में चाणक्य की 6 नीति।

धन को लेकर

चाणक्य नीति के मुताबिक इंसान को कभी धन से जुड़ी बातें किसी को शेयर नहीं करना चाहिए। मगर बहुत जरूरी पड़ने पर ऐसा किया जा सकता है।

गुरु मंत्र

चाणक्य नीति के मुताबिक, व्यक्ति को कभी भी अपना गुरु मंत्र किसी नहीं बताना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ऐसा करना एक प्रकार से गुरु का अपमान है।

उम्र

चाणक्य कहते हैं कि अपने मन से किसी के भी सामने उम्र का जिक्र नहीं करना चाहिए। जब तक कि किसी के द्वारा पूछा न जाए। दूसरों के द्वारा उम्र पूछने पर भी परिस्थिति पर विचार करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

वैवाहिक जीवन से जुड़ी बातें

चाणक्य नीति के मुताबिक व्यक्ति को अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी गुप्त बातें किसी को भी नहीं बताना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से व्यक्ति को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मेडिकल हिस्ट्री

चाणक्य नीति में ऐसा उल्लेख है कि जातक को कभी भी किसी से सामने अपनी मेडिकल हिस्ट्री नहीं बतानी चाहिए। हालांकि डॉक्टर द्वारा मांगे जाने पर ऐसा किया जा सकता है। आमतौर पर यह औरों को बताने की बातें नहीं हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अपमान की बातें

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने लिखा है कि व्यक्ति को अपने अपमान की बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि यह बात भविष्य में व्यक्ति के लिए नुकसानदेह साबित हो जाए। ऐसे में इसका ध्यान हर इंसान को रखना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जिस व्यक्ति में होता है 6 गुण, कभी नहीं होते असफल

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 17, 2023 09:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola