---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 अप्रैल से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, इन 2 ग्रहों की युति देगी बंपर लाभ!

5 अप्रैल को चंद्रमा स्वयं अपनी राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे वे यहां पहले से ही मौजूद मंगल के साथ युति बनाएंगे। चंद्रमा और मंगल की युति से 4 राशि वालों की किस्मत में चार चांद लग जाएंगे। इस दौरान इन राशि वालों को बंपर लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र कहे जाने वाले मंगल ने 3 अप्रैल को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर किया है। कर्क में मंगल नीच के होते हैं। मंगल के इस राशि में रहते हुए चंद्रमा 5 अप्रैल दिन शनिवार की रात 11 बजकर 24 मिनट पर अपनी ही राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा के प्रवेश करने से कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति बन जाएगी। मंगल और चंद्रमा की युति कुछ राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है।

इस दौरान इन राशि वालों के जीवन में करियर ग्रोथ के साथ ही पर्सनल डेवलपमेंट भी देखने को मिलेगा। मंगल भले ही कर्क राशि में नीच का होता हो, लेकिन चंद्रमा के साथ इनकी युति इनके प्रभाव को बैलेंस कर देती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए चंद्रमा और मंगल की कर्क राशि में युति शानदार समय लेकर आने वाली है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

मंगल और चंद्रमा की युति सिंह राशि वालों के चौथे भाव में बनेगी। इससे सिंह राशि वालों को रियल एस्टेट से लाभ हो सकता है। होम लोन के अगर आप दौड़भाग कर रहे तो वो सेंशन होने की संभावना है। फैमिली लाइफ में इमोशनल स्टेबिलिटी आएगी। इससे आपकी वर्क लाइफ बैलेंस होगी। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं या फिर ऑनलाइन बिजनेस में हैं तो आपको लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के 9वें भाव में इस युति का असर देखने को मिलेगा। एस कारण आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं तो काम बन सकता है। स्टूडेंट्स है और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह टाइम लकी रहने वाला है। आपको कहीं से भी खुशखबरी मिल सकती है। ट्रैवल और इंटरनेशनल कनेक्शन से आपको लाभ होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के 7वें भाव में इस युति का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। पार्टनरशिप या कोलैबोरेशन में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह टाइम अंडरस्टैंडिंग और बॉन्डिंग स्ट्रांग करने का रहने वाला है। करियर में डिप्लोमैटिक एप्रोच से आपको लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के पांचवें भाव में ये युति बनेगी। इस कारण अगर आप क्रिएटिव फील्ड जैसे मीडिया, आर्ट, कंटेंट क्रिएशन, म्यूजिक या डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं तो आपको इनोवेशन के चांस मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह टाइम माइंड फोकस करने और लर्निंग कैपेसिटी बढ़ाने का है। रिलेशनशिप के मामलों में भी आपकी इमोशनल बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- मेष और सिंह सहित इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध के मेष में गोचर से हो जाएंगे मालामाल!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 09:09 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola