Jyotish Shastra: 2025 में बनेगी इन नामों की जोड़ी, मिलेगा जीवनभर का सच्चा साथी!

Marriage Prediction 2025: ज्योतिष शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विवाह इस साल हो सकता है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि उनकी जोड़ी किस नाम वाले व्यक्ति के साथ बन सकती है।

Marriage Prediction 2025

2025 में इन लोगों को मिलेगा जीवनसाथी!

Marriage Prediction 2025: शादी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा फैसला होता है, जिसे सोच-समझकर और सही समय पर लेना चाहिए। यह केवल दो व्यक्तियों का बंधन नहीं, बल्कि दो परिवार और संस्कृतियों का संगम होता है। अपने बच्चों की शादी करवाने से पहले माता-पिता वर-वधु की कुंडली मिलवाते हैं। अगर गुण मिल जाते हैं, तो उसके बाद ही उनकी शादी होती है। गुण मिलने पर माता-पिता को कहीं न कहीं आशा होती है कि उनके बच्चों का विवाह लंबे समय तक चलेगा।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर ये पहले ही पता चल सकता है कि उनकी शादी कब होगी और कब तक चलेगी। चलिए जानते हैं साल 2025 में किन नामों वाले लोगों की शादी होने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन

शुक्र ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है। शुक्र को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनके जीवन में प्रेम बना रहता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में शुक्र देव कुल 10 बार राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार वो मीन, मेष वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि में कदम रखेंगे। ऐसे में कुछ लोगों की शादी तय होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhoomika Kalam (@kalambhoomika)

किन नाम वालों की बनेगी जोड़ी?

  • जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है, उनकी शादी T या P नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकती है।
  • जिन लोगों का नाम P से शुरू होता है, उनका विवाह R नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकता है।
  • जिन लोगों का नाम G से शुरू होता है, उनकी शादी S नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकती है।
  • जिन लोगों का नाम M से शुरू होता है, उनका विवाह S नाम वाले किसी व्यक्ति से हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ