March 2026 Rashifal: मार्च के पहले सप्ताह में 3 राशियों पर भारी ग्रह-दशा, जानें कारण और असरदार ज्योतिष उपाय

March 2026 Rashifal: 3 मार्च को होलिका दहन के दिन सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका प्रभाव लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. सूतक काल पहले ही शुरू हो जाएगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस ग्रहण का 3 राशियों पर नकारात्मक असर हो सकता है. जानें ग्रहण के असर से बचने के असरदार ज्योतिष उपाय.

grahan-rashifal

Credit- Social Media

March 2026 Chandra Grahan Rashifal: मार्च 2026 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना के साथ हो रही है. 3 मार्च को होलिका दहन के दिन पूर्ण (खग्रास) चंद्र ग्रहण लगेगा, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा. लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक चलने वाला यह ग्रहण भारत सहित पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई देगा. ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाएगा. इस दौरान गृह प्रवेश, नई योजना की शुरुआत या कोई भी शुभ कार्य टालना बेहतर माना गया है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने और सभी को मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

राशियों पर असर

ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है, खासकर 3 राशि से संबंधित लोगों के लिए. इस समय वित्त, स्वास्थ्य और करियर के मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है. बड़े निवेश, महत्वपूर्ण फैसले या धन लेन-देन सोच-समझकर करें. अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें और धैर्य रखें. ध्यान, मंत्र जाप और सकारात्मक सोच अपनाने से मानसिक संतुलन बना रहेगा और नकारात्मक प्रभाव कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लिए बेहद भारी साबित हो सकता है. मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास डगमगा सकता है. कार्यस्थल पर विरोध बढ़ सकता है. अधिकारियों से टकराव संभव है. मेहनत के बावजूद प्रशंसा नहीं मिलेगी. अचानक खर्च बढ़ेंगे. निवेश में नुकसान हो सकता है. पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा. दांपत्य जीवन में दूरी आ सकती है. सेहत में गिरावट दिखेगी. सिरदर्द, आंखों में जलन और थकान परेशान करेगी. गलत फैसले भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. धैर्य की कमी हालात बिगाड़ सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह समय आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. धन अटक सकता है. उधार वापसी में देरी होगी. कारोबार में घाटा संभव है. नौकरी में अस्थिरता महसूस होगी. सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. मन में संदेह और असुरक्षा बढ़ेगी. रिश्तों में कटुता आ सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. पेट, रक्तचाप या तनाव संबंधी परेशानी उभर सकती है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक होगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण भ्रम और रुकावटें बढ़ा सकता है. योजनाएं अधूरी रह सकती हैं. मेहनत का फल देर से मिलेगा. आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. पारिवारिक विवाद गहरा सकते हैं. करीबी लोगों से मनमुटाव होगा. भावनात्मक अस्थिरता बढ़ेगी. नींद प्रभावित होगी. स्वास्थ्य गिर सकता है. यात्रा में बाधा या हानि संभव है. विश्वासघात की आशंका रहेगी. संयम और सतर्कता न बरती तो नुकसान बढ़ सकता है.

विज्ञापन

करें ये असरदार ज्योतिष उपाय

– शिवलिंग पर शीतल जल और कच्चा दूध अर्पित करें.
– ग्रहण के दिन ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
– ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें.
– घर में घी का दीपक जलाकर चंद्रमा से शांति की प्रार्थना करें.
– चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें.
– कम से कम 15 मिनट ध्यान करें, नकारात्मक सोच से दूरी रखें.
– ग्रहण काल में कोई बड़ा निर्णय या लेन-देन न करें.
– चंद्र दोष शांति के लिए सोमवार का व्रत रखना लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ