आज शाम कर लें ये उपाय, कल से ही दिखेगा चमत्कार, बदल जाएगी किस्मत
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Mangalwar ke Upay: कलियुग के साक्षात देवता हनुमानजी सब कुछ करने में सक्षम हैं। पूरी सृष्टि में ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे वह नहीं कर सकते हैं। यदि आप अत्यधिक परेशान एवं तनावग्रस्त हैं तो उनकी शरण लीजिए। आपका चाहे जो भी संकट हो, उनकी शरण में जाते ही खत्म हो जाएगा।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कई बहुत ही साधारण से उपाय करके हनुमानजी को प्रसन्न किया जा सकता है। ये उपाय आप मंगलवार या शनिवार को कभी भी कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
ऐसा बाधाओं को दूर करने के लिए मंगलवार या शनिवार की रात 9 बजे बाद सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानजी के मावे की मिठाई का प्रसाद खाएं और कलश का जल लेकर उसे पूरे घर में छिड़क दें। इस तरह करने से आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
यदि कोई ऐसा असाध्य रोग हो गया है, जो दूर नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाएं। वहां पर हनुमानजी की पूजा करें, वहां पर एक पात्र में जल भरकर रख दें। इसके बाद कम से कम 21 बार हनुमान बाहुक का जप करें। इसके बाद उस पात्र में रखे जल को पी जाएं। इस उपाय को मंगलवार से आरंभ करके लगातार अगले 7 दिन तक करें। यदि रोग अधिक हैं तो इस उपाय को 40 दिन तक करें। यह उपाय बड़े से बड़े रोग को भी दूर कर देता है।
यदि आप अपने घऱ में बरकत चाहते हैं तो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की प्रतिमा को गुड़-चने का भोग लगाएं। ऐसा लगातार 21 मंगलवार करना है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.