3 अप्रैल से बदलेगा इन 5 राशियों का नसीब, मंगल करेंगे अपनी नीच राशि कर्क में गोचर

मंगल ग्रह 3 अप्रैल, 2025 से कर्क राशि में प्रवेश कर नीच के हो जाएंगे, जिसका असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय घटना से 5 राशियों की नसीब बदल सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2025-rashifal-kark-rashi-mein-neech-ka-mangal

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा प्राप्त है। वे व्यक्ति में साहस, ताकत, युद्ध, क्रोध, ऊर्जा आदि का संचार करते हैं। कुंडली मंगल ग्रह की स्थति और दृष्टि व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है। मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं। अभी मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसमें में 21 जनवरी, 2025 को प्रविष्ट हुए थे।

विज्ञापन

ज्योतिष गणना के अनुसार, बृहस्पतिवार 3 अप्रैल, 2025 को 1:56 AM बजे से मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर नीच के हो जाएंगे। अपनी नीच अवस्था में मंगल 65 दिनों तक रहेंगे। मंगल का नीचत्व 7 जून, 2025 को तब समाप्त होगा, जब वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क में मंगल के नीच होने का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय घटना से 5 राशियों की नसीब बदल सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह समय मिश्रित परिणाम ला सकता है। इससे आपके परिवार के जीवन में व्यापक बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखना होगा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि यह समय थोड़ा असमंजसपूर्ण हो सकता है। परिवार के मामलों में सुधार हो सकता है। घर में शांति बनी रहेगी। पुराने रिश्तों में सुधार होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यह समय आपके लिए करियर में तरक्की का हो सकता है, इससे कामकाजी जीवन में स्थिरता आएगी। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। यह समय संचार और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ है। यह समय यात्रा, शिक्षा, और आत्म-विश्लेषण के लिए अनुकूल हो सकता है। आपको मानसिक शांति मिल सकती है और आप आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। आत्म-विश्लेषण के लिए यह समय उत्तम है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सामाजिक जीवन में बदलाव ला सकता है। आपके रिश्तों में सुधार हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रिय भागीदारी हो सकती है। साथ ही, आपको अपने विचारों को व्यक्त करने का सही तरीका मिलेगा, जिससे आपको अपने सामाजिक दायरे में मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए मंगल का गोचर आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत करेगा। यह समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगति का हो सकता है। अगर आप किसी साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नए रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, वहीं नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ