Mangal Vakri 2024: मंगल वक्री से 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, 29 दिन तक रहेगी पैसों की कमी!

Mangal Vakri: साल 2024 में 7 दिसंबर को मंगल वक्री करेंगे, जिसके कारण आज से आने वाले 29 दिन तक कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर मंगल वक्री के कारण दुखों का पहाड़ टूट सकता है।

Mangal Vakri 2024

Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर नवग्रहों के गोचर का पड़ता है। उतना ही असर कुछ ग्रहों की वक्री और मार्गी का भी सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। ग्रहों के सेनापति मंगल लगभग दो साल बाद उल्टी चाल यानी वक्री करते हैं। पंचांग के मुताबिक, आज से 29 दिन बाद मंगल वक्री करेंगे। 7 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 5 बजकर 01 मिनट पर मंगल वक्री करेंगे। जो 24 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

विज्ञापन

वैसे तो मंगल वक्री का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों को इस वक्री से सबसे ज्यादा परेशानी होगी। आइए जानते हैं उन्हीं तीन अनलकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के आने वाले 29 दिन कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मंगल वक्री के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों के मन पर नकारात्मकता विचार हावी होंगे, जिसके कारण तबीयत भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों की ससुराल पक्ष से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल भी खराब रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पुराने निवेश से अच्छा लाभ नहीं होगा, जिसके कारण फ्यूचर के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा आपकी गलती के कारण आपका प्रमोशन भी रुक सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज से आने वाले 29 दिन कर्क राशि के लोगों के हित में नहीं रहेंगे। व्यापारियों की अहम डील पूरी नहीं हो पाएगी, जिसके कारण व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक इस समय किसी को उधार न दें। नहीं तो पैसे डूब सकते हैं। शादीशुदा जातकों के फिजूलखर्ची करने के कारण पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि

जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इनकम में कमी आने से कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संपत्ति खरीदने का फैसला इस समय मीन राशि के लोगों के हित में नहीं रहेगा। भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा खुद की दुकान खोलने का फैसला भी इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा। भाईयों के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल खराब रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ