राहु-मंगल की युति से बन रहा है अंगारक योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

Angarak Yog 2024: आज यानी 23 अप्रैल 2024 को मीन राशि में मंगल और राहु की युति हो रही है। इससे कुछ राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो उन्हें हानि भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इस बार मंगल गोचर से किन-किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Mangal Gochar 2024
विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल 2024 को मंगल का मीन राशि में 8 बजकर 19 मिनट पर गोचर होगा। अभी मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं। हालांकि मीन राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। ऐसे में इस बार मंगर के राशि परिवर्तन से मीन राशि में राहु और मंगल की युति होगी।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण से कई राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें धन हानि भी हो सकती है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें राहु और मंगल की युति से बने अंगारक योग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

मंगल के गोचर से मेष राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो यह लोग अपना खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। इस समय किसी भी चीज में अपने पैसों को इन्वेस्ट न करें, नहीं तो भविष्य में आपको धन हानि हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज अपने गुस्से को काबू में रखें, नहीं तो आपकी किसी अनजान व्यक्ति से लड़ाई भी हो सकती है। इसके अलावा अगर इस समय आपने अपने खर्चों को कम नहीं किया, तो आने वाले समय में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग इस समय किसी भी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान न बनाएं, नहीं तो वहां पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ